ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशहषोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार

हषोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार

भाई-बहन के त्यौहार को घरों में दिखा खुशी का माहौल हषोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार हषोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन का...

हषोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार
हिन्दुस्तान टीम,टिहरीThu, 11 Aug 2022 03:20 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में रक्षा बंधन का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहिनों में खासा उत्साह रक्षा बंधन के त्यौहार को लेकर देखा गया। सुबह से मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद बहिनें बाजार में भाईयों के लिए राखी व मिठाईयां खरीदते नजर आई। भद्रा के चलते विभिन्न महुर्तों में बहिनों ने भाईयों की कलाईयों पर राखी बांध कर रक्षित होने की कामना की। छोटे बच्चों में भी रक्षा बंधन के पर्व को लेकर रोमांच देखा गया। बहिनों से राखी पहनने के लिए बच्चे खासे उत्साहित दिखे। राखी बांधने के बाद मिठाई वितरण कर भाईयों ने भी बहिनों को उपहार देकर खुश करने का प्रयास किया। रखा बंधन के मनाने को नगर में भाई और बहिनों के घरों पर खुशी का माहौल दिखा। भाई-बहिन एक-दूसरे से गले मिलते हुये रक्षा बंधन पर राखियां कलाई पर बांधकर खासे रोमांचित नजर आये।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें