Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsDev Bhoomi Cultural Heritage Committee Plans Meeting with CM for Kumbh Mela
अर्धकुंभ में देव ड़ोलियों के स्नान की तैयारी को सीएम से करेंगे मुलाकात

अर्धकुंभ में देव ड़ोलियों के स्नान की तैयारी को सीएम से करेंगे मुलाकात

संक्षेप:

श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतिय शोभायात्रा समिति ने अर्द्धकुंभ में देव डोलियों के स्नान के आयोजन के लिए सीएम और पर्यटन मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया। समिति युवाओं और महिलाओं को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाएगी और अर्द्धकुंभ में देव डोलियों के स्नान के महत्व को बताने का प्रयास करेगी।

Sat, 29 Nov 2025 04:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतिय शोभायात्रा समिति ने शनिवार को बैठक की, जिसमें निर्णय लिया गया कि समिति का एक दल आगामी अर्द्धकुंभ में उत्तराखंड की देव डोलियों के स्नान के आयोजन के लिए सीएम तथा पर्यटन मंत्री से मुलाकात कर विचार-विमर्श किया जाएगा। शनिवार को ढालवाला स्थित देवभूमि लोक संस्कृति विरासतिय शोभायात्रा समिति के मुख्यालय में बैठक आयोजित हुई। समिति के प्रवक्ता डॉ. धीरेंद्र रांगड़ ने कहा कि समिति द्वारा ग्राम, ब्लॉक, तथा जिला स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं तथा महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़कर संस्था का विस्तार किया जाएगा। सभी जिले के मठ मंदिरों के पशुवाओं, पुजारी से संपर्क कर अर्द्धकुंभ में देव डोलियों के स्नान के महात्म्य को बताते हुए देवडोलियों, निशान आदि के स्नान के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहा कि समिति की कोर कमेटी जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से अर्द्धकुंभ 2027 में देव डोलियों के शाही स्नान के आयोजन को लेकर चर्चा करेगी और उत्तराखंड की देव संस्कृति को वैश्विक और भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सरकार से पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने का निवेदन भी करेगी। मौके पर बंशीधर पोखरियाल, एसपी चमोली, हर्ष मणि व्यास, गजेंद्र कंडियाल, भगवान सिंह रांगड़, डॉ. एनएन रतूड़ी, धन सिंह रांगड़, विशाल मणि पैन्यूली, भोपाल चौधरी, जसपाल चौहान, सत्येंद्र रावत रमेश, विजयपाल रांगड़, पैन्यूली, ऊषा भंडारी, माधुरी चमोली, द्वारिका बिष्ट, रुक्मणी रौतेला आदि उपस्थित रहे।