Rishikesh News: दही हांडी प्रतियोगिता में बनखंडी ऋषिकेश की टीम रही अव्वल
हिन्दुस्तान, रिषिकेष
Rishikesh News: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आयोजित किया दही हांडी कार्यक्रमविश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आयोजित किया दही हांडी कार्यक्रमगहर समाज केशवपुरी की

Rishikesh News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से सोमवार को दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र व आसपास की 20 टीमों ने पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ने का प्रयास किया। जिसमें बनखंडी ऋषिकेश की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजीव नगर-केशवपुरी में विश्व हिंदू परिषद प्रांत गौ रक्षा प्रमुख नरेश उनियाल के नेतृत्व में दही हांडी कार्यक्रम हुआ। इस दौरान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।


