ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशटिहरी की सीमा को लांघकर ऋषिकेश जाने वालों पर शिकंजा

टिहरी की सीमा को लांघकर ऋषिकेश जाने वालों पर शिकंजा

मुनिकीरेती पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ चलाया अभियानमुनिकीरेती पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ चलाया अभियान मुनिकीरेती पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ चलाया अभियान मुनिकीरेती पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ चलाया...

टिहरी की सीमा को लांघकर ऋषिकेश जाने वालों पर शिकंजा
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषFri, 01 May 2020 02:16 PM
ऐप पर पढ़ें

सख्ती के बावजूद लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को ऐसे लोगों के खिलाफ मुनिकीरेती पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 50 लोगों का चालान कर चेतावनी देकर छोड़ दिया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन का उल्लंघन साफ तौर देखा जा रहा हैं। लोग बिना कारण बाजार की ओर रूख कर रहे हैं। ऐसे में मुनिकीरेती पुलिस ने शुक्रवार सुबह अभियान चलाया। इसी बीच ढालवाला, चौदहबीघा नया पुल, मुनिकीरेती, कैलाशगेट क्षेत्र में बिना कारण दुपहिया से टिहरी की सीमा लांघकर ऋषिकेश जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका। पूछताछ करने पर संतोषजनक जबाब नहीं मिलने पर चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस टीम की एक साथ औचक कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस को सामने से आते देख वे गली मोहल्लों से बचकर निकलने की कोशिश करते नजर आए। मुनिकीरेती थाना निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि शुक्रवार को 50 लोगों को लॉकडाउन करने पर चालान काटा गया। बताया कि उन्हें दुबारा ऐसी हरकत न करने की चेतावनी भी दी गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें