Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsCrazy Tourism and Development Fair 2026 Kicks Off with Cultural Programs
बणिजा मेरी जोगण मैं तेरू जोगी छौं...
संक्षेप:
सात दिवसीय क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला-2026 का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। लोक गायिका शगुन उनियाल और अन्य कलाकारों ने अपने गीतों से दर्शकों को लुभाया। मेले में वॉलीबॉल टूर्नामेंट, नृत्य गायन प्रतियोगिता और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस मेले का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जीरो वेस्ट थीम है।
Jan 24, 2026 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
सात दिवसीय क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला-2026 का शुभारंभ शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। लोक गायिका शगुन उनियाल, मंजू नौटियाल और लोक गायक कांति चौहान, सुनील कोठियाल के गीतों पर दर्शक देर रात नाचते रहे। आरएमआई ग्राउंड ढालवाला में आयोजित मेले का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने पूजा-अर्चना के साथ किया। उन्होंने कहा कि यह मेला पर्यावरण संरक्षण और जीरो वेस्ट थीम पर आयोजित किया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोक गायिका शगुन उनियाल के बणिजा मेरी जोगण मैं तेरू जोगी छौं.., मंजू नौटियाल के कमरा पीढ़ा, देवी, सुरेतु मामा.., लोक गायक कांति चौहान के चंद्रा रात खुलेगे.., जमुना छोरी.., सुनील कोठियाल के देवी नंदुला.. गीतों की प्रस्तुति पर दर्शक झूमते नजर आए। मेलाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने बताया कि मेले के तहत शनिवार को वॉलीबॉल टूर्नामेंट, नृत्य गायन प्रतियोगिता के साथ ही लोक गायक विनोद बिजल्वाण, अनीशा रांगड़, रमेश उनियाल, विवेक नौटियाल, शिवानी नेगी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 25 जनवरी को वॉलीबॉल, नृत्य गायन का फाइनल होगा जबकि लोक गायक विनोद सती, अन्नू रावत, अमन खरोला, धनराज शौर्य, सोनम सुरवंदिता, विजय पंत अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 26 जनवरी को नगर क्षेत्र के विद्यालयों के साथ मेला प्रांगण में सामूहिक ध्वजारोहण और मार्च-पास्ट आयोजित किया जाएगा, इसके बाद मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता और विद्यालयों की ओर से सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 27 जनवरी को उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों पर संगोष्ठी, नगर क्षेत्र के विद्यालयों के मध्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का फाइनल, वैदिक जागर सम्राट मंगलेश डंगवाल का संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 28 जनवरी को कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, पारंपरिक वेशभूषा और महिला टीम बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके बाद पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण का संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 29 जनवरी को कबड्डी फाइनल, प्रतिभा सम्मान, मांगल प्रतियोगिता के बाद एक शाम खाटू वाले के नाम संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें शुभम खुराना और भविष्य सीकरी की ओर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। मौके पर समाजसेवी हिमांशु बिजल्वाण, सभासद विनोद खंडूड़ी, ब्रिजेश गिरी, लक्ष्मण भंडारी, गजेंद्र सजवाण, स्वाति पोखरियाल, विनोद सकलानी, क्रेजी फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष डिमरी, राफ्टिंग एसोसिएसन के अध्यक्ष धर्मेंद्र नेगी, अशोक क्रेजी, शंकर नौटियाल, उल्लास बहुगुणा, किरन चौहान, आरती चौहान, दीपा भट्ट, सीमा बिजल्वाण, देवस्पति बिजल्वाण, रामकृष्ण पोख्रियाल, सफाई निरीक्षक कमल चौहान आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




