Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsCongress Workers Organize Street Meetings to Save MGNREGA and Raise Awareness Against BJP s Budget Cuts
नुक्कड़ सभा से मनरेगा बचाने को किया जागरूक

नुक्कड़ सभा से मनरेगा बचाने को किया जागरूक

संक्षेप:

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को मनरेगा के बदलावों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया और भाजपा सरकार के बजट में कटौती के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। कांग्रेस ने मनरेगा को गांवों के विकास का महत्वपूर्ण साधन बताया।

Jan 12, 2026 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। जिसके जरिए ग्रामीणों को मनरेगा के बदले जा रहे स्वरूप से होने वाले नुकसान को लेकर जागरूक कर इसके विरोध में आवाज उठाने की अपील की। सोमवार को ऋषिकेश विधानसभा की ग्रामसभा खैंरी खुर्द ठाकुरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जनजागरण अभियान व नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष विजयपाल पंवार ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस सरकार की गांव के लोगों के लिये ऐसी देन है जिसने ग्रामीण गरीब, मजदूर, महिलाओं और बेरोजगारों को सम्मान के साथ रोजगार देने का काम किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भाजपा सरकार मनरेगा के बजट में कटौती कर गरीबों के हक पर डाका डाल रही है, जिसे कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस ने मनरेगा के माध्यम से हर परिवार को 100 दिन का रोजगार, समय पर मजदूरी, पारदर्शी भुगतान और महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया। आज भाजपा सरकार में मजदूरी भुगतान में देरी और कामों में कटौती आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर किए जाने के प्रयासों के खिलाफ आवाज़ बुलंद करना है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीएस पयाल व कांग्रेस नेता मदन शर्मा ने कहा कि मनरेगा से गांवों में सड़कों, जल संरक्षण, तालाबों, नालों और अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण हुआ। कांग्रेस की नीतियों ने गांवों को आत्मनिर्भर बनाया, जबकि मौजूदा सरकार इसे समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है। भाजपा सरकार में मनरेगा मजदूरों को न तो समय पर काम मिल रहा है और न ही पूरा भुगतान। कांग्रेस पार्टी आमजन के साथ खड़ी है और उनके हक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ेगी। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हर्षपति सेमवाल, रोहित नेगी, मीना थापा, प्रमिला रणाकोटी, रोशनी नौटियाल, संदीप कौर, रजनी रणाकोटी, दर्शनी पेटवाल, ज्योति जोशी, पूजा देवी, कविता देवी, कौशल्या देवी, सीमा तिवारी, प्रमिला तिवारी, नीता देवी, राधा बिष्ट, पुष्पा रावत, विधाता रावत, सुशीला रावत, वन्दना देवी, सुनीता देवी, रामी बिष्ट, मीना बिष्ट, रेखा राणा आदि उपस्थित रहे।