कांग्रेस के जनाधार को नुकसान पहुंचाने का आरोप
कांग्रेस ने डोईवाला में बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी दी गई। नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी की मौजूदगी में संवाद हुआ। मास्टर ट्रेनर दिनेश चौहान ने मतदाता सूची में अनियमितता रोकने के लिए सतर्कता की आवश्यकता पर जोर दिया। पूर्व विधायक मनोज रावत ने भाजपा पर आरोप लगाए।

संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस ने डोईवाला में बीएलए-2 प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें कार्यकर्ताओं को स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। संगठनात्मक रणनीति पर गहन मंथन किया गया। गुरुद्वारा साहिब डोईवाला के लंगर हॉल में नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी की मौजूदगी में संवाद हुआ। मास्टर ट्रेनर दिनेश चौहान ने बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को एसआईआर की प्रक्रिया, नियमों और आवश्यक सावधानियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सतर्कता और समय पर कार्रवाई से मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सकता है। एसआईआर से संबंधित मामलों के लिए संगठन के प्रदेश संयोजक और पूर्व विधायक मनोज रावत ने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के बहाने कांग्रेस के जनाधार को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची जा रही है।
दावा किया कि भाजपा सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर मतदाता सूची में हेरफेर कर कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के वोट कटवाने का प्रयास कर सकती है। बताया कि विधानसभा में 191 बूथों पर बीएलए-2 की नियुक्ति पहले ही कर दी गइ्र थी। मौके पर ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, महेंद्र भट्ट, मनोज नौटियाल, गौरव सिंह, हेमा पुरोहित, केएस राणा, ईश्वर चंद पाल, अब्दुल रज्जाक, अश्वनी बहुगुणा, सुनील थपलियाल, सुनील वर्मन, राहुल खरोला, अरुण पाल, बालू सजवान, शार्दुल, सावन राठौड़, आरिफ अली, राजेंद्र बिष्ट, मोहित कपरूवाण आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


