
जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए केंद्रीय पर्येवेक्षक ने रायशुमारी की
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने जिलाध्यक्षों के चयन के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। डोईवाला ब्लॉक में संगठन सृजन अभियान की बैठक हुई। केंद्रीय पर्यवेक्षक बीएम संदीप ने कार्यकर्ताओं से रायसुमारी की।...
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने जिलाध्यक्षों के चयन के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके तहत डोईवाला ब्लॉक के रानीपोखरी में संगठन सृजन अभियान की बैठक हुई। जिसमें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव व केंद्रीय पर्यवेक्षक बीएम संदीप ने कार्यकर्ताओं से रायसुमारी की और उनकी नब्ज टटोली। शनिवार को रानीपोखरी स्थित लंबरदार फार्म में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोईवाला द्वारा संगठन सृजन बैठक का आयोजन किया गया। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव व केंद्रीय पर्यवेक्षक बीएम संदीप ने कहा कि 2025 वर्ष संगठन को समर्पित किया गया है। पार्टी ब्लॉक और जिला स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए काम कर रही है।
ज़मीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। गुजरात, हरियाणा समेत तीन राज्यों में जिला स्तर पर काम कर लिया गया है। जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रत्येक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रायशुमारी की जा रही है। केंद्रीय नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट देने के पश्चात अगले माह तक संगठन में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड, पंजाब, उड़ीसा और झारखंड पर फोकस किया गया है। पार्टी के नेता कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत प्रवास कर फीडबैक ले रहे हैं। इसके माध्यम से पार्टी की रीति और नीति को जनता के बीच रखा जा रहा है। जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन को जिम्मेदार बनाने पर खास फोकस किया जा रहा है। कहा कि मौजूदा समय में देश में जो हालात हैं, उससे लोग उकता गए हैं और व्यवस्था बदलना चाहते हैं। मौके पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डा. केएस राणा, ब्लॉक प्रमुख डोईवाला गौरव सिंह, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष उमेद बोरा, डोईवाला कांगेस नगर अध्य्क्ष करतार नेगी, सेवादल प्रमुख हेमा पुरोहित, नरेंद्र चौहान, पूर्व ग्राम प्रधान ताजेन्द्र सिंह ताज, मंडल अध्यक्ष तेजपाल सिंह मोंटी, राजेन्द्र बिष्ट, भगवती प्रसाद सेमवाल, मोहित नेगी, मनीष नागपाल, अश्विनी बहुगुण, जीतेन्द्र कुमार, रेखा बहुगुणा, अफसाना अंसारी, रंजीत सिंह, लक्ष्मण बिष्ट, रेणु चुनारा, इंदरजीत सिंह, कमलजीत कौर, मोहित कपरूवान, एसपी बहुगुणा, गजेंद्र विक्रम शाही, राहुल सैनी, शार्दूल नेगी, मुकेश प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




