लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

ऋषिनगरी में गुरु गोविन्द सिंह का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने हेमकुंड गुरुद्वारे में मत्था टेका। गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा ने उन्हें सरोपा भेंट किया। इससे पहले गुरु चरणों में सुख शांति व सरबत की भलाई के लिए के लिए अरदास की गई। रागी जत्थे ने कीर्तन से संगत को गुरबाणी से जोड़ा।
LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।कार्यक्रम में देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चन्द शर्मा, एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला, जिलाध्यक्ष देवप्रयाग हिमांशु बिज्लवाण, शिवमोहन मिश्रा,मदन मोहन शर्मा,मंहत बलबीर सिंह,सरदार गोविन्द सिंह,मंहत, भूपेन्द्र गिरी,पार्षद अजीत सिंह,पार्षद गुरविन्दर सिंह,नन्द किशोर जाटव,संजय भारद्वाज आदि मौजूद थे। उधर, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में भी प्रकाशोत्सव अखंडपाठ के साथ कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरदार जसविंदर सिंह, इन्द्रपाल सिंह, अजीत सिंह, सभाध्यक्ष सरदार गोविन्द सिंह, जयमल सिंह, ताजिन्दर सिंह, परमजीत सिंह, प्रेम सिंह, महेन्द्र सिंह, हर्ष घई, बलविंदर सिंह, दीदार सिंह, सतपाल सिंह आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।