कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
बुधवार को कांग्रेस ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचार और मणिपुर में हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। वरिष्ठ नेताओं ने आरोप...
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचार और मणिपुर में हिंसा को लेकर एक बार फिर बुधवार को कांग्रेस का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार दोनों मामलों को रोकने में पूरी तरह से विफल है। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर भी आक्रोश जताया। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के समक्ष एकजुट होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर नाराजगी जताई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर राय ने कहा कि जिस तरह से बांग्लादेश में हिन्दुओं पर बढ़ते अत्याचार की खबरें सामने रही हैं, वह अत्यन्त पीड़ादायक है। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कोई ठोस कदम न उठाये जाने से देश में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। प्रदेश सचिव मदनमोहन शर्मा ने कहा कि भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद वहां पर रह रहे अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर लगातार अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। हिन्दुओं के साथ सरेआम लूटपाट एवं उनके धार्मिक स्थलों में आगजनी की घटनाएं रही हैं। साथ ही मणिपुर में विगत दो वर्षों से हिंसा जारी है। ऐसा लगता है मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है। भाजपा के नेताओं के कथनी और करनी में फर्क की वजह से मणिपुर बर्बाद हो गया है और केंद्र की भाजपा सरकार तमाशा देख रही है। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना हिंदुस्तान में सुरक्षित हैं और हमारे हिन्दू भाई वहां परेशान हैं। मणिपुर जल रहा है और सरकार चुप है। भाजपाई सड़कों पर हिंदुओं की रक्षा का झूठा राग अलाप रहे हैं। यही इनका असली चेहरा है, जिसको जनता को समझाना पड़ेगा। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए भारत सरकार को बांग्लादेश से राजनयिक सम्बन्ध तोड़ने जैसे कड़े कदम उठाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मदन मोहन शर्मा, जयेन्द्र रमोला, राकेश सिंह, विजयपाल रावत, चंदन पंवार, बैसाख पयाल, दीप शर्मा, शेर सिंह रावत, दीपक जाटव, भगवान पंवार, जगत नेगी, मधु मिश्रा, राजेंद्र कोठारी, सिंग राज पोसवाल, विक्रम भंडारी, अशोक शर्मा, संजय भारद्वाज, राजेश शाह, सरोजिनी थपलियाल, निर्मला कुमाईं, निशा भंडारी, रेनू नेगी, रोशनी देवी, प्रवीण गर्ग, अभिनव मालिक, मुकेश जाटव, ओम सिंह, जतिन जाटव, मनीष जाटव, ऋषभ राणा, हिमांशु जाटव, विनोद रतूड़ी, हिमांशु कश्यप, जीतू मुखर्जी, रणजीत सिंह आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।