Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsCongress Protests Against BJP Government Over Voter List Irregularities in Bihar
कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

संक्षेप:

कांग्रेस ने बिहार में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का दुरुपयोग किया जा रहा है और मरे हुए लोगों के नाम हटाने के बजाय...

Aug 21, 2025 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

कांग्रेस ने बिहार और अन्य प्रदेशों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर नाराजगी जताई है। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर चुनाव आयोग का दुरुपयोग करने और जन विरोधी और तानाशाही का आरोप लगाया। गुरुवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के समक्ष कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने पहले कार्यकाल के बाद देश के लगभग हर तबके का उत्पीड़न किया है। चाहे वह किसी भी वर्ग से रहा हो। अब भाजपा सरकार फिर से चुनाव आयोग का दुरूपयोग करने में लगी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वोटर लिस्ट से मरे हुए लोगों के नाम काटने की बजाय विपक्षी मानसिकता वाले लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। जबकि बीजेपी के पक्ष में विचार रखने वाले लोगों के वोट एक से अधिक स्थान पर बनाए जा रहे हैं। जिन प्रदेशों में विधानसभा चुनाव हैं, वहां एसआईआर के जरिए लाखों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का वोट बिहार में बना दिया गया है। यहां तक की डॉगी बाबू नाम के कुत्ते का निवास प्रमाण पत्र बिहार में जारी किया गया है, जिससे चुनाव आयोग की भूमिका संदिग्ध दिखाई दे रही है l महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार केंद्र ही नहीं बल्कि उत्तराखंड प्रदेश में भी पूरी तरह से निरंकुश हो गई है। यहां भी अराजकता के सारे रिकॉर्ड तोड़े जा रहे हैं। एक तरफ वोट चोरी किए जा रहे हैं, वहीं उत्तराखंड में जिला पंचायत सदस्य और उनके समर्थकों को हथियार के बल पर अगवा किया जा रहा है। इनकी गुंडागर्दी सिर्फ यही नहीं रुकी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेसी नेता सुमित प्रदेश के साथ भी हाथापाई जैसी घटना इस जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सामने आई है। कहा कि विधानसभा गैरसैंण सत्र में भी विपक्ष की सुनी नहीं गई। पार्षद देवेंद्र प्रजापति एवं अभिनव मलिक ने कहा कि देश में वोट चोरी की घटना सामने आ रही है, उसे देखते हुए हमें बूथ लेवल पर अभी से वोटर लिस्ट के ऊपर ध्यान देने की सख्त जरूरत है। सभी अपने क्षेत्र के बीएलओ के साथ बैठे और वोटर लिस्ट में चेक करके जो गलत नाम है उनको कटवाने और सही नाम चढ़वाने का कार्य करें। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी मदन मोहन शर्मा, पार्षद भगवान सिंह पंवार सरोजिनी थपलियाल, पार्षद मेघना, संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल, ललित मोहन मिश्रा, मदन शर्मा, रूकम पोखरियाल, एनएसयूआई अध्यक्ष हिमांशु जाटव, सूरत सिंह कोहली, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, भूपेंद्र राणा, प्रवीण गर्ग, अभिषेक शर्मा, मनीष जाटव, विक्रमजीत सिंह, सुमित चौधरी, ऋषभ राणा, अशोक शर्मा, पूर्व पार्षद राधा रमोला, कमलेश शर्मा, मधु जोशी, अफसाना अंसारी, रेखा कांडपाल सती, विक्रम भंडारी, पुरंजय राजभर, राजेश शर्मा, अक्षत रमोला, मनोज रावत, विजेंद्र कुमार, महेंद्र, आलोक, विकास आदि शामिल रहे।