Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsCongress Mobilizes for December 14 Rally in Delhi to Challenge Government Policies
दिल्ली में होने वाली रैली की सफलता को जुटे कांग्रेसी

दिल्ली में होने वाली रैली की सफलता को जुटे कांग्रेसी

संक्षेप:

कांग्रेस 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट चोर गद्दी छोड़' कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी कर रही है। कार्यकर्ताओं को रैली की सफलता के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर केंद्र सरकार की आलोचना की और लोकतंत्र की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्प दिखाया।

Dec 11, 2025 06:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

कांग्रेस 14 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम सफल बनाने में जुट गई है। गुरुवार को छिद्दरवाला में रैली की सफलता को कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बड़ी संख्या में लोगों को ले जाने पर चर्चा की गई। ग्राम प्रधान गोकुल रमोला ने कहा कि देश जिस स्थिति से गुजर रहा है, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए अत्यंत चिंता का विषय है। केंद्र की वर्तमान सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को नए शिखर पर पहुंचा दिया है। जनता की आवाज दबाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी हर मोड़ पर लोकतंत्र की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कनिष्ठ प्रमुख धनवीर बेंदवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही आम जनता के हक, संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए संघर्षरत रही है। जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है और अब परिवर्तन की आवाज तेज़ होती जा रही है। बैठक में जयेन्द्र रमोला,राकेश मियां,क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि राणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजेंद्र विक्रम शाही, ब्लॉक महिला अध्यक्ष दीपा चमोली, अल्का छेत्री, त्रिलोक बेंदवाल, पुरण चंद रमोला, प्रकाश पांडे, सतीश रावत, सत्य प्रकाश जखमोला, रुक्म पंवार, राकेश कंडियाल, कुंवर सिंह गुसाईं, जितेंद्र त्यागीआदि मौजूद थे।