ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशपांच जून को चलेगा स्वच्छ भारत स्वच्छ गढ़वाल अभियान

पांच जून को चलेगा स्वच्छ भारत स्वच्छ गढ़वाल अभियान

पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वर्गाश्रम में स्वच्छ भारत स्वच्छ गढ़वाल अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, रामझूला आदि क्षेत्रों में साफ-सफाई, जागरूकता रैली और पौधरोपण किया...

पांच जून को चलेगा स्वच्छ भारत स्वच्छ गढ़वाल अभियान
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषSat, 01 Jun 2019 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वर्गाश्रम में स्वच्छ भारत स्वच्छ गढ़वाल अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, रामझूला आदि क्षेत्रों में साफ-सफाई, जागरूकता रैली और पौधरोपण किया जाएगा।

शनिवार को लक्ष्मणझूला स्थित डीएम कैंप कार्यालय में एसडीएम यमकेश्वर श्याम सिंह राणा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधि व व्यापारियों संग बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम श्याम सिंह राणा ने कहा कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छ भारत स्वच्छ गढ़वाल अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पूरे क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलेगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे स्वच्छता अभियान के लिए प्रत्येक वार्ड से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाएं। उन्होंने व्यापार मंडल स्वर्गाश्रम व लक्ष्मणझूला के सभी व्यापारी अपने दुकानों में कूड़ादान रखने की अपील की। कहा कि पांच जून को स्वच्छत अभियान के बाद रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जाएगी और इसके साथ ही पर्यावरण दिवस पर अधिक से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी मोहन प्रसाद गौड़, सभासद जितेंद्र धाकड़, पिंकी शर्मा, सत्य प्रकाश, राकेंद्र सिंह कठैत, राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र राणा, उदय सिंह नेगी, नारायण सिंह रावत आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें