ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशबच्चों को दी स्काउट एंड गाइड की जानकारी

बच्चों को दी स्काउट एंड गाइड की जानकारी

केंद्रीय विद्यालय रायवाला में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को स्काउट एंड गाइड की जानकारी दी गई। इस दौरान महात्मा गांधी पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में 160 बच्चों ने भाग...

बच्चों को दी स्काउट एंड गाइड की जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषSat, 17 Nov 2018 06:12 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय विद्यालय रायवाला में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को स्काउट एंड गाइड की जानकारी दी गई। इस दौरान महात्मा गांधी पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में 160 बच्चों ने भाग लिया।

शनिवार को केंद्रीय विद्यालय रायवाला में आयोजित कार्यक्रम का संचालक वीके शर्मा ने बच्चों को स्काउट गाइड की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। विद्यालय की प्राचार्य रचना देव ने बच्चों को स्काउट गाइड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महात्मा गांधी के बारे में बताते हुए कहा कि समाज में समरसता का भाव पैदा करना ही उनका उद्देश्य था। कार्यक्रम संयोजक विजेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालयों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां बेहद जरूरी है। इससे बच्चों में मानसिक और शारीरिक विकास होता है। इस दौरान महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें विद्यालय के 160 बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मौके पर जनार्दन ध्यानी, सतीश कुमार, मधुलक्ष्मी अरोरा, रामचंद्र, जेएस रावत, एसपी सिंह, सुनील सैनी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें