ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशबच्चों ने उठाया गढ़वाली फीचर फिल्म बौड़िगी गंगा का आनंद

बच्चों ने उठाया गढ़वाली फीचर फिल्म बौड़िगी गंगा का आनंद

गढ़वाली फीचर फिल्म बौड़िगी गंगा ऋषिकेश के लोगों को भा रही है। शुक्रवार को ऋषिकेश में गढ़वाली फीचर फिल्म बौड़िगी गंगा के एक शो का प्रदर्शन किया गया। जिसका स्कूलों के बच्चों ने आनंद...

गढ़वाली फीचर फिल्म बौड़िगी गंगा ऋषिकेश के लोगों को भा रही है। शुक्रवार को ऋषिकेश में गढ़वाली फीचर फिल्म बौड़िगी गंगा के एक शो का प्रदर्शन किया गया। जिसका स्कूलों के बच्चों ने आनंद...
1/ 2गढ़वाली फीचर फिल्म बौड़िगी गंगा ऋषिकेश के लोगों को भा रही है। शुक्रवार को ऋषिकेश में गढ़वाली फीचर फिल्म बौड़िगी गंगा के एक शो का प्रदर्शन किया गया। जिसका स्कूलों के बच्चों ने आनंद...
गढ़वाली फीचर फिल्म बौड़िगी गंगा ऋषिकेश के लोगों को भा रही है। शुक्रवार को ऋषिकेश में गढ़वाली फीचर फिल्म बौड़िगी गंगा के एक शो का प्रदर्शन किया गया। जिसका स्कूलों के बच्चों ने आनंद...
2/ 2गढ़वाली फीचर फिल्म बौड़िगी गंगा ऋषिकेश के लोगों को भा रही है। शुक्रवार को ऋषिकेश में गढ़वाली फीचर फिल्म बौड़िगी गंगा के एक शो का प्रदर्शन किया गया। जिसका स्कूलों के बच्चों ने आनंद...
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषFri, 26 Oct 2018 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

गढ़वाली फीचर फिल्म बौड़िगी गंगा ऋषिकेश के लोगों को भा रही है। शुक्रवार को ऋषिकेश में गढ़वाली फीचर फिल्म बौड़िगी गंगा के एक शो का प्रदर्शन किया गया। जिसका स्कूलों के बच्चों ने आनंद उठाया।

शुक्रवार को ऋषिकेश के रामा पैलेस सिनेमा हाल में गढ़वाली फीचर फिल्म बौड़िगी गंगा के शो प्रदर्शित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व समाजसेवी डा. राजे नेगी एवं फिल्म के निर्माता निर्देशक अनिरुद्ध गुप्ता ने रिबन काटकर किया। डा.राजे नेगी ने कहा कि हमारी बोली भाषा, संस्कृति ही हमारी असली पहचान है। इसके संरक्षण हेतु सामूहिक रूप से मिलकर प्रयास करना होगा। आज उत्तराखंड की बोली भाषा एवं संस्कृति को बचाए रखने में उत्तराखंडी सिनेमा जगत का योगदान अतुलनीय है। लेकिन राज्य सरकारों द्वारा कमजोर फिल्म नीति, पहाड़ों में सिनेमा हाल का न होना एवं उत्तराखंडी फिल्मों को टैक्स फ्री न किए जाने के कारण आज हर निर्माता निर्देशक आंचलिक फिल्में बनाने से घबराते है कि कहीं उनको भारी नुकसान न उठाना पड़े। निर्देशक अनिरुद्ध गुप्ता ने बताया कि गढ़वाली संस्कृति के संरक्षण और पलायन को रोकने के उद्देश्य के साथ यह फिल्म बनाई गई है। कहा कि अपनी बोली भाषा एवं संस्कृति के प्रति स्कूली बच्चों एवं खासकर युवा पीढ़ी को जोड़ने एवं प्रोत्साहित करने हेतु फिल्म के सभी टिकट में 30 प्रतिशत की छूट रखी गई है। जिसके लिए ऋषिकेश के विभिन्न स्कूलों के बच्चो को फिल्म देखने हेतु आमंत्रित किया गया है। बताया कि फिल्म का रोजाना एक शो एक सप्ताह तक सुबह 10:30 बजे से दिखाया जाएगा। इस दौरान शुक्रवार को फिल्म के पहले शो को देखने के लिए श्यामपुर खदरी नालंदा शिक्षण संस्थान, राकेश चिल्ड्रन एकेडमी एवं आईएचएम होटल मैनेजमेंट कालेज के छात्र-छात्राएं फिल्म देखने पहुंचे। इस मौके पर फिल्म के नायक रणवीर चौहान, कहानीकार व गीतकार अरुण प्रकाश बडोनी, हाल संचालक अशोक गुप्ता, रतन सिंह पंवार, नवीन भट्ट, सुनीता उपाध्याय, तेज प्रकाश भट्ट, अंकित सकलानी, राजवीर गुप्ता, उषा गुप्ता, दिव्या गुप्ता, राजेश शर्मा उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें