ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशफैंसी ड्रेस पहनकर बच्चों ने किया डांडिया डांस

फैंसी ड्रेस पहनकर बच्चों ने किया डांडिया डांस

पेन-इंडिया स्कूल भानियावाला में नवरात्र और दशहरा उत्सव की धूम रही। इस दौरान बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, डांडिया डांस, ड्राइंग और क्राफ्ट एक्टिविटी का...

फैंसी ड्रेस पहनकर बच्चों ने किया डांडिया डांस
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषSun, 22 Oct 2023 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें

डोईवाला, संवाददाता।
पेन-इंडिया स्कूल भानियावाला में नवरात्र और दशहरा उत्सव की धूम रही। इस दौरान बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, डांडिया डांस, ड्राइंग और क्राफ्ट एक्टिविटी का आयोजन किया गया।

शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में पेन-इंडिया स्कूल भानियावाला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने अस्त्र-शस्त्र के साथ मां दुर्गा के भव्य स्वरूप की झांकी सजाई। सभी बच्चों ने डांडिया गीतों पर खूब डांस किया। इसके अलावा नवरात्र की थीम पर ड्राइंग और क्राफ्ट एक्टिविटी आयोजित की गई। बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से रामायण दिखाई गई। शिक्षिकाएं ऋतु शर्मा, दीपालिका नेगी, दीपाली तोपवाल, निर्मला गुसाईं, राज्यश्री कठैत और सीमा चौहान ने बच्चों को नवरात्र व दशहरा पर्व के महत्व के बारे में बताया। अंत में विद्यालय में रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान सभी बच्चे काफी उत्साहित दिखे। पेन-इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक अनूप रावत और सहसंस्थापक संतोष बुड़ाकोटी ने कहा कि तीज-त्योहारों पर इस तरह की एक्टिविटी से बच्चों को अपनी संस्कृति से जुड़ाव महसूस होता है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें