ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशराजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन, प्रदर्शनी में बच्चों ने मॉडल के माध्यम से व्यक्त किए विचार

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन, प्रदर्शनी में बच्चों ने मॉडल के माध्यम से व्यक्त किए विचार

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विभिन्न मॉडल बनाकर पर्यावरण संरक्षण, जल संचय का संदेश दिया। वहीं परिवहन और संचार की नई तकनीकों पर अपनी राय पेश...

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन, प्रदर्शनी में बच्चों ने मॉडल के माध्यम से व्यक्त किए विचार
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषWed, 11 Oct 2017 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विभिन्न मॉडल बनाकर पर्यावरण संरक्षण, जल संचय का संदेश दिया। वहीं परिवहन और संचार की नई तकनीकों पर अपनी राय पेश की। वक्ताओं ने मानव जीवन में विज्ञान के महत्व के बारे में जानकारी दी। बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मेले का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य राजेश्वरी देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान हमारे लिए जरूरी है। धरती का विकास भी विज्ञान से ही संभव हुआहै। जिसके तहत रोजाना इस क्षेत्र में नई नई खोज की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान के बिना विकास नहीं किया जा सकता है। प्रदर्शनी में बच्चों ने मॉडल और चार्ट के माध्यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। शिक्षकों और अतिथियों ने प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों की जानकारी ली और उनके बारे में सवाल भी पूछा। इस मौके पर सुनीता अधिकारी, सुमन काला, दीप्ति सैनी, साधना सिंघल, कुसुम मैखुरी, हेमलता कोटियाल आदि उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन 12 आरएसके 2- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित विज्ञान मेला में मॉडल देखतीं प्रधानाचार्य।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें