20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी
लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर ओम प्रकाश ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विधवा, दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं की जांच की। लाभार्थियों से संवाद कर उनकी पात्रता और भुगतान की स्थिति की पुष्टि की। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।

लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर ओम प्रकाश ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन जांच की। डोईवाला में चीफ इंजीनियर ओमप्रकाश ने लाभार्थियों से सीधा संवाद कर अभिलेखों का मिलान कर पात्रता और भुगतान की स्थिति की पुष्टि की। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन और पूर्ण हो चुके आवासों का भी जायजा लिया गया। भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और उपयोगिता को परखा तथा लाभार्थियों के दस्तावेज, स्वीकृत धनराशि और किस्तों के भुगतान का सत्यापन किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। चीफ इंजीनियर ओमप्रकाश ने कहा कि सरकार की मंशा है कि सभी योजनाओं का लाभ वास्तविक और पात्र लाभार्थियों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


