चारधाम यात्रा में सबसे पहले दौड़ेगी अजय बधानी की बस
चारधाम यात्रा के लिए बेहतर परिवहन सुविधा के तहत संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने इस वर्ष लगभग 2200 वाहनों को आरक्षित किया है। 1875 बसों की लॉटरी निकाली गई, जिसमें अजय बधानी की बस पहले स्थान पर आई। लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन पंडित हरिकृष्ण उनियाल की उपस्थिति में किया गया।

चारधाम यात्रा में यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने इस वर्ष लगभग 2200 वाहनों को आरक्षित किया है। गुरुवार को 1875 बसों की लॉटरी निकाली गई। सबसे पहले अजय बधानी की बस चारधाम यात्रा पर जाएगी। गुरुवार को संयुक्त यात्रा बस अड्डा परिसर स्थित एक होटल में यात्रा के लिए संचालित होने वाले 1875 वाहनों की लॉटरी प्रक्रिया संपन्न की गई। शुभ मुहूर्त में पंडित हरिकृष्ण उनियाल के सानिध्य में पूजा-अर्चना के बाद लॉटरी निकाली गई। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष भास्करानंद भारद्वाज ने मटकी से पहली पर्ची निकाली, जिसमें जीएमसीसी कंपनी की बस का चयन हुआ।
इस बस के स्वामी अजय बधानी हैं, जिन्हें इस वर्ष यात्रा की पहली बस संचालन का मौका मिला। दूसरी बस संदीप बिष्ट, तीसरी बस टीजीएमओ लोकेश सेमवाल, चौथी बस टीजीएमओ आकाश धनै और पांचवीं बस जीएमओयू रामेंद्र सिंह नेगी की जाएगी। मौके पर टीजीएमओयू अध्यक्ष जितेंद्र नेगी, पूर्व अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी,यातायात के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज ध्यानी, नवीन चंद्र रमोला, प्यारेलाल जुगराण, दिनेश बहुगुणा, संजय शास्त्री, कृष्णा पंत, सरदार हरमोहन सिंह, नरेश गोयल, योगेश उनियाल, कुंवर सिंह नेगी, भोला दत्त जोशी, खिलानंद बेलवाल, रोटेशन प्रभारी नवीन तिवारी, आशुतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


