ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेश नियम का उल्लंघन करने पर 82 लोगों का चालान

नियम का उल्लंघन करने पर 82 लोगों का चालान

डोईवाला पुलिस ने मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ से सख्ती से अभियान चलाया। कार्रवाई कर 82 लोगों का चालान काटा गया। इनसे ...


नियम का उल्लंघन करने पर 82 लोगों का चालान
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषSun, 13 Jun 2021 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

डोईवाला। संवाददाता

डोईवाला पुलिस ने मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ से सख्ती से अभियान चलाया। कार्रवाई कर 82 लोगों का चालान काटा गया। इनसे 8600 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने लगी है। केस कम होने के बाद राज्य सरकार ने भी मार्केट खोलने में कुछ राहत दी है। ऐसे में लोग बेफ्रिकी के साथ बाजार में घूम रहे है। वे ना तो मास्क पहन रहे हैं, ना सोशल डिस्टेंसिग का ख्याल रख रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। डोईवाला कोतवाली वरिष्ठ उपनिरीक्षक महावीर सिंह रावत ने बताया की शनिवार देर शाम ऐसे 82 लोगों का चालान काटा गया। इनसे जुर्माना भी वसूला। बताया कि कोविड नियमों का शहर में सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। इधर, ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर रविवार दोपहर बाद चालान काटने की कार्रवाई की। करीब 50 से अधिक लोगों का चालान काटा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें