ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशहनुमान जयंती पर नगर में निकली शोभायात्रा

हनुमान जयंती पर नगर में निकली शोभायात्रा

ऋषिनगरी में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। हनुमान जयंती पर जयराम आश्रम ने नगर क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत...

हनुमान जयंती पर नगर में निकली शोभायात्रा
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषFri, 19 Apr 2019 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

ऋषिनगरी में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। हनुमान जयंती पर जयराम आश्रम ने नगर क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

शुक्रवार को श्री जयराम आश्रम में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती के अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जयराम आश्रम से निकली शोभायात्रा हरिद्वार मार्ग, घाट रोड, मुखर्जी मार्ग, क्षेत्र मार्ग, दून मार्ग, तिलक मार्ग, पुराना टिहरी अड्डा मार्ग, झंडा चौक आदि जगहों से होते हुए जयराम आश्रम परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। बैंड बाजों के साथ निकली शोभायात्रा में राम दरबार, हनुमान, राधा कृष्ण आदि की झांकियों ने लोगों को आकर्षित किया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। जयराम आश्रम के पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। मौके पर दर्जाधारी राज्य मंत्री भगतराम कोठारी, बचन पोखरियाल, विनोद अग्रवाल, दीप शर्मा, महेश शर्मा, चंदशेखर शर्मा, अशोक अग्रवाल, अशोक रस्तोगी,विनय उनियाल, अशोक रस्तौगी, प्रदीप शर्मा, भारतभूषण वाली, बूटा सिंह आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें