डीएसबी के होनहारों ने फिर लहराया परचम
सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणाम के बाद ऋषिकेश क्षेत्र के छात्रों में खुशी का माहौल है। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की। लावण्या शर्मा ने 97.60 प्रतिशत के साथ विद्यालय में टॉप किया। शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल शत-प्रतिशत परिणाम पर शिक्षकों के चेहरे भी खिले
ऋषिकेश, संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड का 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही ऋषिकेश क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। उत्साहित छात्र-छात्राएं कामयाबी पर उछल-कूद कर जश्न मनाते दिखे। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें शिक्षकों और अभिभावकों ने भी जमकर सराहा। स्कूल में छुट्टी के बाद भी होनहार सफलता पर शिक्षकों का आशीर्वाद लेने के लिए जुटे दिखे।
डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की सफलता
बुधवार दोपहर जारी परिणाम में डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। छात्रा लावण्या शर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न सिर्फ मानविकी वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि विद्यालय की टॉपर बनने का गौरव भी हासिल किया। वाणिज्य वर्ग में शैली रावत ने 96.20 प्रतिशत और विज्ञान वर्ग में राम चांदना ने 95.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, मेधावी विद्यार्थियों में सुहानी भट्ट ने 96.80 प्रतिशत, शताक्षी सिंह ने 95.40 प्रतिशत, मनस्वी गनेरीवाला ने 94.60 प्रतिशत, युवराज वर्मा ने 94.20 प्रतिशत, तमन्ना रावत ने 94.00 प्रतिशत, प्रगति भंडारी ने 93.60 प्रतिशत, प्रियांशु पेटवाल ने 93.40 प्रतिशत वेदांत पंत ने 92.80 प्रतिशत, देवांशी बिष्ट ने 92.60 प्रतिशत, नमन जैन ने 92.20 प्रतिशत एवं सौरव ने 92.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बानी वासन, वंश राणा ने 91.60 प्रतिशत, मिशा डंग, शिवांश शर्मा ने 91.00 प्रतिशत, स्मृति शुरीरा, वैभव रावत ने 90.60 प्रतिशत, निधि रावत, तनिष्का नौटियाल, आकांक्षा जुगरान और तन्या रावत ने 90.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। जबकि, साक्षी पैन्यूली एवं अभिजीत सिंह ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यालय के कुल 201 विद्यार्थियों ने विशेष श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।
विद्यालय के संस्थापक का संदेश
छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय संस्थापक एवं जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि सफलता केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं होती, उत्तम संस्कार, अनुशासन, विनम्रता और सकारात्मक दृष्टिकोण भी जीवन की वास्तविक उपलब्धि है। उन्होंने विद्यार्थियों को माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने, निरंतर अध्ययन कर जीवन में सदैव सत्य और नैतिकता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यही विद्यार्थी भविष्य में समाज एवं राष्ट्र का गौरव बनेंगे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


