केवि रायवाला में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई
हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय रायवाला में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदी शब्दकोश, हिंदी कविता, हिंदी कहानियां और हिंदी में लिखित पुस्तकों को प्रदर्शित किया...
हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय रायवाला में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदी शब्दकोश, हिंदी कविता, हिंदी कहानियां और हिंदी में लिखित पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया।
गुरुवार को वरिष्ठ शिक्षिका गुंजन श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में 14 से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। ऐसी गतिविधियों से बच्चों में मात्र भाषा हिंदी के प्रति लगाव पैदा होता है। पुस्तकालय अध्यक्ष सुनील सैनी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में लगभग 1000 महत्वपूर्ण हिंदी में प्रकाशित किताबों को रखा गया है। जिसमें शब्दकोश, जीवन परिचय, कहानियां, जीवन दर्शन, प्रेरक पुस्तके व हिंदी के जाने माने लेखकों की किताबें रखी गई हैं। जिसमें प्रेमचंद, शरत चंद, एपीजे अब्दुल कलाम, जयशंकर प्रसाद, आचार्य चतुरसेन, मुल्कराज आनंद, बंकिम चंद्र चटोपाध्याय, विवेकानंद की लिखित पुस्तकें को बच्चों ने खूब पसंद किया। बच्चों ने हिंदी कहानियां व जीवन परिचय की किताबों को पुस्तकालय से प्राप्त की। इस दौरान लगभग 150 किताबें बच्चों ने ग्रहण की। इस अवसर पर एसपी सिंह, उषा गर्ग, माधवी, रामचंद्र, मंजू वर्मा, मनमोहन नेगी, निशा गुप्ता, शिवकुमार, मधु अरोड़ा, जेपी ध्यानी आदि उपस्थित रहे।