ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशसरकार और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

सरकार और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय की मौत पर संयुक्त रोटेशन यातायात व्यवस्था समिति ने भाजपा सरकार और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। समिति सदस्यों ने भाजपा सरकार पर परिवहन व्यवसायियों का...

सरकार और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषTue, 09 Jan 2018 07:45 PM
ऐप पर पढ़ें

हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय की मौत पर संयुक्त रोटेशन यातायात व्यवस्था समिति ने भाजपा सरकार और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। समिति सदस्यों ने भाजपा सरकार पर परिवहन व्यवसायियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। मंगलवार को संयुक्त रोटेशन यातायात व्यवस्था समिति ने भाजपा सरकार और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि भाजपा सरकार ने नोटबंदी, जीएसटी आदि लागू कर व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। इससे सभी प्रकार के व्यवसाय ठप हो गए हैं। परिवहन व्यवसाय में भी विभिन्न प्रकार के टैक्स बढ़ाए जा रहे हैं, इससे पर्यटन राज्य उत्तराखंड में परिवहन व्यवसायियों के भूखे मरने की नौबत आ गई है। बताया कि बीते दो दिन पूर्व जनता दरबार में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय ने आत्महत्या का प्रयास किया और मंगलवार को मैक्स हास्पिटल में उनकी मौत हो गई। इससे परिवहन व्यवसायियों में भाजपा सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है। मौके पर टीजीएमओ के उपाध्यक्ष बलवीर रौतेला, यातायात के संचालक अलेल सिंह भंडारी, लोकल रोटेशन के अध्यक्ष दाताराम रतूड़ी, रूपकुंड पर्यटन विभाग के अध्यक्ष भूपल सिंह नेगी, जीएमसीसी के संचालक नवीन चंद रमोला, विनोद भट्ट, भरत शर्मा, मदन कोठारी, प्यार सिंह पंवार, हंस राम रतूड़ी, बंटी तिवाड़ी, सुरेश चमोली, रमेश चमोली, रोशन आदि उपस्थित थे। उधर, परिवहन व्यवसायी प्रकाश पांडेय की मौत पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने दुख व्यक्त किया है। महामंत्री ललित मोहन मिश्र ने कहा कि परिवहन व्यवसायी की मौत दर्शाती है कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से देश का व्यापारी वर्ग परेशान है। उन्होंने प्रदेश सरकार से प्रकाश पांडेय के परिजन को सरकारी नौकरी देने और तुरंत आर्थिक सहायता देने की मांग की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें