Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsBlock Level Science Exhibition Held at Shri Bharat Mandir Inter College Rishikesh
सतत कृषि के सीनियर वर्ग में गुनगुन अव्वल

सतत कृषि के सीनियर वर्ग में गुनगुन अव्वल

संक्षेप: श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग में सतत कृषि विषय में गुनगुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में नैना ने बाजी मारी। विभिन्न विद्यालयों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मेयर शंभू पासवान और अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने किया।

Wed, 12 Nov 2025 07:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग में सतत कृषि विषय सीनियर वर्ग में गुनगुन और जूनियर वर्ग में नैना ने बाजी मारी। बुधवार को कॉलेज में सीनियर और जूनियर दो वर्गों में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर शंभू पासवान, खंड शिक्षा अधिकारी महावीर सिंह बिष्ट और प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने किया। डोईवाला ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश, राजकीय इंटर कॉलेज माजरीमाफी,राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल ,राजकीय इंटर कॉलेज रायवाला, राजकीय इंटर कॉलेज माजरीग्रांट,हरिश्चंद्र आदर्श कन्या इंटर कॉलेज ऋषिकेश, राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी आदि विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीनियर वर्ग सतत कृषि विषय में गुनगुन प्रथम, गौरी द्वितीय और सानिया तीसरे स्थान पर रही। हरित ऊर्जा विषय में अनीशा चौहान प्रथम,आदर्श कुमार जाटव द्वितीय और संजना तीसरे स्थान पर रहे। प्लास्टिक प्रबंधन में सृष्टि प्रथम,शिवांग मनवाल द्वितीय, प्रियंका राणा तीसरे स्थान पर रही। प्रौद्योगिकी में अनुष्का जुगरान प्रथम और रोहित कनौजिया दूसरे स्थान,जबकि शैलजा तीसरी स्थान पर रही। गणितीय मनोरंजन में नवीन सिंह प्रथम स्वीकृति दूसरे और अरुण कुमार तीसरे स्थान पर रहे। स्वस्थ और स्वच्छता में लकी बिष्ट प्रथम,अलका दूसरे तथा मीनाक्षी तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग सतत कृषि में नैना प्रथम, निकिता चौहान द्वितीय, महिमा पांडे तीसरे स्थान पर रहे। अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प विषय पर ज्योति प्रथम, अंश वीर द्वितीय, खुशी तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर ब्लॉक विज्ञान समन्वयक महावीर प्रसाद सेमवाल, प्रधानाचार्य रचना अग्रवाल,प्रधानाचार्य राजीव काला,प्रधानाचार्य संजय कोठारी, प्रधानाध्यापक संजय जैन, प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, प्रवक्ता पंकज किशोर, राम सिंह, सत्य सिंह राणा ,शिव प्रसाद, ज्योति किरण, योगिता राणा, उमा पाठनी ,रोशनी ,संजीव कुमार चौधरी, चारु लता, सीमा कोठियाल, इंदु काला,सुखदेव खंडवा, रंजन अंथवाल,पवन कुमार, शिव प्रसाद बहुगुणा,नवीन मेंदोला, हरि सिंह भगवती जोशी, रमेश बुटोला, नितिन जोशी आदि उपस्थित थे।