भाजयुमो का स्टालिन के खिलाफ प्रदर्शन
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन का पुतला जलाया। उन पर विधानसभा में सनातन पर गलत टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया। भाजयुमो के नेताओं ने कहा कि स्टालिन को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए और उन्होंने सनातन धर्म पर बार-बार गलत बयान दिए हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि उन्होंने विधानसभा सत्र में सनातन को लेकर गलत टिप्पणी की। कहा कि मामले में स्टालिन को सावर्जनिक माफी मांगनी चाहिए। गुरुवार को कोयल घाटी तिराहे पर हुए विरोध प्रदर्शन में भाजयुमो जिला अध्यक्ष शिवम टुटेजा ने कहा कि नई सरकार गठन के बाद सदन के पहले दिन उदयनिधि स्टालिन ने सनातन पर फिर से गलत टिप्पणी की। यह पहली बार नही हुआ है जब उन्होंने सनातन के ऊपर गलत टिप्पणी की हो। सितंबर 2023 में उनकी रैली रही हो या विधानसभा सत्र, वह लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं।
कहा कि उन्हें सनातन धर्म के बारे में कोई जानकारी नहीं है। भाजयुमो के जिला महामंत्री कौशल बिजल्वाण ने कहा कि स्टालिन को देश से माफी मांगनी चाहिए और इस प्रकार के बयानों से बचना चाहिए। यह भी कहा कि स्टालिन की मानसिक स्थिति खराब हो गई है, उन्हें सनातन संस्कृति के बारे में जानकारी नहीं है। जो बार बार गलत बोलने से पीछे नही हटते। उन्होंने कहा कि स्टालिन को देश से माफी मांगनी चाहिए, इस प्रकार के बयानो से बचना चाहिए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश अनिरुद्व शर्मा, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, अक्षय खैरवाल, अमन कुकरेती, विशु पाल, अभिनव पाल, पंकज थपलियाल, मयंक शर्मा, सन्नी पूनिया, शुभम रावत आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


