Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsBJYM Honors New Voters at Voter Recognition Ceremony
देश का भविष्य है युवा: प्रतीक कालिया

देश का भविष्य है युवा: प्रतीक कालिया

संक्षेप:

भाजयुमो ने रविवार को रेलवे मार्ग पर नवमतदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें 25 नए मतदाताओं को सम्मानित किया गया। भाजपा के नेताओं ने युवाओं की भूमिका और आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी भागीदारी पर जोर दिया। समारोह में कई युवा मतदाता उपस्थित थे, जिन्हें सम्मानित किया गया।

Jan 25, 2026 04:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

भाजयुमो की ओर से रविवार को रेलवे मार्ग स्थित कार्यालय में नवमतदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले 25 से अधिक नए मतदाताओं को सम्मानित किया गया। भाजपा जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि युवा इस देश का भविष्य हैं और हर कार्य में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश शर्मा ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। जिसका राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी युवा हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिवम टुटेजा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अधिक से अधिक संख्या में युवाओं से संपर्क कर तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराकर उन्हें युवा मोर्चा से जोड़कर आगामी विधानसभा चुनाव में प्रतिभाग कर अहम भूमिका निभाई जाएगी।

इस दौरान हाल ही में बोटर बने देव हलदर, राजा दास, अमित, शुभम, राघव, चंदन, राघव सिंह, ओम पाटिल, आर्यन, ध्रुव रावत, सौरभ, विनायक कुमार, कार्तिक ठाकुर, ऋषि, लकी वर्मा, आयुष, तुषार, मानव डोगरा, आदि, सार्थक पाल, अक्षय पाल, कृष, वैभव, सानू, दीपक वर्मा आदि को सम्मानित किया गया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, प्रदेश सह संयोजक युवा मोर्चा अक्षय खेरवाल, अनिरुद्ध शर्मा, रमन अग्रवाल, जगावर सिंह, हर्ष पाल,अभिनव पाल, रणजीत सिंह, विनायक कुमार, रोहित राम, केशव, मोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;