ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशभाजयुमो ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन

भाजयुमो ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन

भाजयुमो ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उन्होंने कांग्रेस के क्षेत्रीय नेताओं पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस...

भाजयुमो ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषSat, 12 Jun 2021 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

रायवाला l संवाददाता

भाजयुमो ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उन्होंने कांग्रेस के क्षेत्रीय नेताओं पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मुकदमे की मांग की।

शनिवार को श्यामपुर में भाजयुमो ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रिंस रावत ने कहा कि बीते रोज कांग्रेस नेताओं ने विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय का घेराव किया। जबकि यह घेराव अनावश्यक ही किया जा रहा था। क्योंकि विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पहले ही नेपाली फार्म पर प्रस्तावित टोल प्लाजा के निरस्त होने की घोषणा कर दी है। बावजूद इसके जबरन कांग्रेस नेताओं द्वारा इस मामले में विस अध्यक्ष का घेराव किए जाने की कोशिश की गई और इस दौरान कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया है। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा होना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सह संयोजक प्रशांत चमोली, मंडल महामंत्री अंकित बहुखंडी, सुधीर शर्मा, नैन सिंह तोमर, विजय शर्मा, बलविंदर सिंह, आशीष राणाकोटि, संदीप नेगी, अंबर गुरुंग, चमन पोखरियाल आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें