Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsBJP Youth Leader Vipul Maindoli Predicts 2027 Election Victory with Strong Organization
उत्तराखंड फिर 2027 में फिर से जीतेगी भाजपा: विपुल मंदोली

उत्तराखंड फिर 2027 में फिर से जीतेगी भाजपा: विपुल मंदोली

संक्षेप: भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीतकर फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने पार्टी की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक...

Sun, 19 Oct 2025 05:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने दावा करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीतकर एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी। युवा मोर्चा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएगा। यह बातें उन्होंने रविवार को भानियावाला में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली का कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता लगातार भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करती आई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के विज़न और मजबूत नेतृत्व ने भारत को विश्व पटल पर मजबूत पहचान दिलाई है। हम सभी कार्यकर्ता उनके सपनों के विकसित भारतको साकार करने के लिए समर्पित हैं। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल, भाजपा की माजरी मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, सम्पूर्ण सिंह रावत, भारत मनचंदा, मनीष यादव, नितिन पंवार, सागर सिंह, महेश पंत, चंद्रभान पाल, विनीत मनवाल, सुरेश सैनी, आनंद पंवार, सुखदेव चौहान, नीरज सिंह, राजेंद्र उनियाल, ललित जायसवाल, गुरदीप सिंह, पंकज रावत, बलदेव सिंह, प्रेम पुंडीर, नवीन चौधरी, सौरव पाल, शेखर कश्यप, मोहन चौहान आदि उपस्थित रहे।