Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsBJP Workers Prepare for Silver Jubilee Celebration of Statehood in Dehradun
नौ नवंबर को मनाई जाएगी उत्तराखंड की रजत जयंती

नौ नवंबर को मनाई जाएगी उत्तराखंड की रजत जयंती

संक्षेप: भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून में राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह को लेकर बैठक की। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि 9 नवंबर का दिन उत्तराखंड के संघर्ष और उपलब्धियों का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जो प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

Sat, 1 Nov 2025 04:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य स्थापना की रजत जयंती पर देहरादून में होने वाले कार्यक्रम को लेकर शनिवार को बैठक की। वक्ताओं ने अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से रजत जयंती समारोह में शिरकत करने का आह्वान किया। डोईवाला नगर पालिका के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि नौ नवंबर का दिन उत्तराखंड के संघर्ष, उपलब्धियों और गौरव की गाथा का प्रतीक है। कहा कि इस बार राज्य स्थापना की रजत जयंती पर देहरादून में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आगमन प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भाजपा कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे जनसहभागिता के माध्यम से इस रजत जयंती उत्सव को ऐतिहासिक बनाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि यह पर्व प्रदेश की अस्मिता और एकता का प्रतीक बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा उत्तराखंड के विकास की दिशा में नई प्रेरणा लेकर आएगा। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को इस आयोजन से जोड़ें ताकि यह पर्व जन-जन का उत्सव बन सके। मौके पर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना मनवाल, जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत, माजरी मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, बालावाला मंडल अध्यक्ष सौरभ नोडियाल, जिला उपाध्यक्ष उषा कोठारी, भाजपा वरिष्ठ नेता राजकुमार राज, सभासद ईश्वर रौथान, अरुण सोलंकी, संतोषी बहुगुणा, रीता छेत्री, सौरभ पाल, विनीत मनवाल, उम्मेद बोरा, चंद्रभान पाल, विक्रम, मनमोहन, सौरभ नोडियाल, आयुष मल्ल, सरिता रावत, प्रताप बस्सी, रश्मि देवी, विनीत राजपूत, शुभम नेगी, विक्रम भंडारी, सुभाष शर्मा आदि उपस्थित रहे।