ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशसाहिया समाल्टा मार्ग पर वाहन दुर्घटना में पांच घायल, दो गंभीर

साहिया समाल्टा मार्ग पर वाहन दुर्घटना में पांच घायल, दो गंभीर

साहिया- समाल्टा मोटर मार्ग पर ददोली के पास सवारियों से भरी लोडर के ब्रेकफेल हो गये। जिससे लोडर अनियंत्रित हो गया। लेकिन लोडर चालक ने सूझबूझ से काम...

साहिया समाल्टा मार्ग पर वाहन दुर्घटना में पांच घायल, दो गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 29 Apr 2022 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

साहिया- समाल्टा मोटर मार्ग पर ददोली के पास सवारियों से भरे लोडर वाहन के ब्रेकफेल हो गए। लोडर चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए लोडर को खाई में जाने से रोक तो दिया लेकिन लोडर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट दिया। इस हादसे में लोडर में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने लोडर के अंदर फंसे सवारियों को बाहर निकालकर सीएचसी साहिया उपचार के लिए भेजा है। दो लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे क्यावा गांव से चालक पांच सवारियों को लोडर वाहन में लेकर साहिया की ओर आ रहा था। ददोली के पास लोडर के ब्रेक फेल हो जाने से लोडर अनियंत्रित हो गया। पास ही में गहरी खाई थी। चालक ने बिना घबराये हुए सूझबूझ के साथ लोडर को संभाला और सड़क किनारे पहाड़ी से लोडर टकराकर पलट गया। चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। लोडर में सवार पांचों लोगों को स्थानीय लोगों ने लोडर से बाहर निकालकर सीएचसी साहिया के लिए भिजवाया। दुर्घटना में घायल बारू पुत्र केबा निवासी ददोली, धर्मदत्त जोशी पुत्र नैनसिंह निवासी क्यावा को गंभीर चोटें होने पर दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। जबकि तीन अन्य घायलों में शामिल चालक सुभाष जोशी पुत्र चैतराम जोशी निवासी क्यावा, सुनीता निवासी क्यावा, अमिता पत्नी सुभाष निवासी क्यावा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें