ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशभाजपा की जीत पर भाजयुमो ने मनाया विजय उत्सव

भाजपा की जीत पर भाजयुमो ने मनाया विजय उत्सव

त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर भाजयुमो ने जश्न मनाया। रविवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाकर खुशी का इजहार...

भाजपा की जीत पर भाजयुमो ने मनाया विजय उत्सव
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषSun, 04 Mar 2018 06:59 PM
ऐप पर पढ़ें

त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर भाजयुमो ने जश्न मनाया। रविवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाकर खुशी का इजहार किया।

रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित विजय उत्सव में मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन कर विरोधियों की बोलती बंद कर दी है। भाजपा संगठन के कठिन परिश्रम और केंद्र सरकार की कुशल नीतियों के कारण ही आज पूरे देश में भगवा रंग लहराने लगा है। मोदी सरकार के नेतृत्व में भाजपा अच्छा कार्य कर रही है। त्रिपुरा में भारी बहुमत और नागालैंड में भाजपा को ज्यादा सीटें देकर जनता ने अपना मूड साफ कर दिया है। इसी प्रकार आागामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा भारी बहुमत से जीत प्राप्त करेगी। कहा कि वर्तमान में 20 से अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार बन चुकी है। इससे पता चलता है कि देशवासी मोदी सरकार की नीतियों से खुश है और लंबे समय से कांग्रेस व अन्य पार्टियों के उत्पीड़न से त्रस्त थे। इस जीत में युवा कार्यकर्ताओं का भी बहुत योगदान है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई भी वितरित की। मौके पर पंकज शर्मा, अभिषेक मल्होत्रा, शिवम शर्मा, गोपाल चंदेल, रुपेश गुप्ता, अक्षय खैरवाल, नितिन सक्सेना, शशि कौशिक, जौनी लांबा, अजय धीमान, राजू शर्मा, सतीश सिंह, ऋषभ गौड़, सौरभ, रोशन कुमार , मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें