ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशखदरी में भाजपा ने 100 नए सदस्य बनाए

खदरी में भाजपा ने 100 नए सदस्य बनाए

भाजपा नेताओं ने खदरी खड़कमाफ में सदस्यता अभियान चलाकर 100 नए सदस्य बनाए। वक्ताओं ने नए सदस्यों को भाजपा की नीतियों से भी अवगत...

खदरी में भाजपा ने 100 नए सदस्य बनाए
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषThu, 18 Jul 2019 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा नेताओं ने खदरी खड़कमाफ में सदस्यता अभियान चलाकर 100 नए सदस्य बनाए। वक्ताओं ने नए सदस्यों को भाजपा की नीतियों से भी अवगत कराया।

गुरुवार को खदरी खड़कमाफ और श्यामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाया। सदस्यता अभियान कार्यक्रम के जिला संयोजक रामरतन रतूड़ी ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन है। इसमें करोड़ों कार्यकर्ता सदस्य के रूप में हैं। इसके साथ ही लगातार संगठन का विस्तार हो रहा है। भाजपा के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेशों में तमाम विकास कार्य तीव्र गति से हो रहे हैं। इसलिए लोग भाजपा के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। बताया कि इन दिनों शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर जिला महामंत्री संजीव चौहान, मंडल उपाध्यक्ष सुग्रीव द्विवेदी, शक्ति केंद्र संयोजक पदमा नैथानी, बूथ अध्यक्ष नागेन्द्र भट्ट, अमित बिजलवाण, दीपक नौटियाल, अलका, मोनिका, कृष्णा, जितेंद्र आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें