100 मीटर दौड़ में महेन्द्र जोशी ने मारी बाजी
Jan 20, 2026 06:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
बसंतोत्सव में जनपद स्तर पर संस्कृत छात्रों की क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महेंद्र जोशी और रंजन ने क्रमशः कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में 100 मीटर दौड़ जीती। काली कमली विद्यालय ने बॉलीवॉल में जीत हासिल की। मुख्य अतिथि डॉ. वाजश्रवा आर्य ने छात्रों के विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रमों के महत्व पर जोर दिया।
बसंतोत्सव में जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र क्रीडा प्रतियोगिताएं मंगलवार को भरत मंदिर इंटर कॉलेज के मैदान में हुई। 100 मीटर दौड़ के कनिष्ठ वर्ग में महेंद्र जोशी और वरिष्ठ वर्ग में रंजन ने बाजी मारी। बुधवार को प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि संस्कृत शिक्षा विभाग के उप निदेशक डॉ. वाजश्रवा आर्य, महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, मेला संयोजक पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, विनय उनियाल, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, डीपी रतूड़ी, पूर्व प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रावत, क्रीडा समिति के संयोजक डॉ. जनार्दन कैरवान, कार्यक्रम प्रभारी सुरेंद्र दत्त भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि डॉ. वाजश्रवा आर्य ने कहा कि समिति ने संस्कृत छात्रों के शारीरिक विकास के लिए उनको इतना बड़ा मंच प्रदान किया। इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है। महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य ने कहा कि प्रतियोगिताएं शारीरिक विकास में महत्चपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मौके पर कार्यक्रम के सह संयोजक नवीन भट्ट, प्रधानाचार्य डॉ. ओमप्रकाश पूर्वाल, विजय जुगलान, आचार्य सुभाष डोभाल, प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, मनोज कुमार द्विवेदी, डॉ. गिरीश पांडेय, विकास नेगी, डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, केपी उनियाल, शान्ति प्रसाद डंगवाल, जितेन्द्र भट्ट, विपिन बहुगुणा, सुनील विजल्वाण आदि उपस्थित थे।
बॉलीवॉल में काली कमली विद्यालय बना विजेता
ऋषिकेश। पहले दिन 100 मीटर दौड़ कनिष्ठ वर्ग में महेंद्र जोशी ने पहला, हर्ष ने दूसरा एवं जगदीश ने तीसरा स्थान पाया। जबकि वरिष्ठ वर्ग में रंजन, मयंक और अत्रीय मिश्रा पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर में प्रियांशु ने पहला, आयुष ने दूसरा और अनिकेत ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर में हर्ष पहले,कुशाग्र दूसरे और पारस तीसरे स्थान पर रहे। कबड्डी में दयानद आर्य विद्यालय पौधा विजेता रही। जबकि जयराम आश्रम उपविजेता बनी। बॉलीवॉल में काली कमली संस्कृत विद्यालय ऋषिकेश ने बाजी मारी, जबकि पंजाब सिंध संस्कृत विद्यालय दूसरे स्थान पर रही।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




