बैसाखी पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share

तीर्थनगरी ऋषिकेश में बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया और गरीबों को दान दिया। इस वर्ष बैसाखी सोमवार और मंगलवार को मनाई गई। पुलिस ने गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के कारण यातायात में भी भीड़ देखी गई।

बैसाखी पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु

तीर्थनगरी में बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बैसाखी पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और गरीबों को दान कर पुण्य कमाया। इस वर्ष बैसाखी सोमवार और मंगलवार दोनो ही दिन मनाई गई। मंगलवार को भी तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा घाटों पर स्नान के लिए जन सैलाब उमड़ा। त्रिवेणी घाट, नाव घाट, दत्तात्रेय घाट, साईं घाट, 72 सीढ़ी घाट, दयानंद घाट, शत्रुघ्न घाट, परमार्थ निकेतन घाट, सीता घाट आदि घाटों पर मंगलवार को सुबह से दोपहर तक श्रद्धालु गंगा स्नान करते दिखे। गंगा स्नान के बाद श्राद्धालुओं ने गंगा किनारे पूजा अर्चना और हवन किए।

उसके बाद घाटों पर बैठक भिक्षुकों को दान देकर पुण्य कमाया। मंगलवार को गंगा घाटों की तरफ आ रहे तमाम मार्गों पर श्रद्धालुओं के आगमन के चलते जाम की स्थिति भी बनती दिखी। बैसाखी में गंगा स्नान का असर यातायात पर भी दिखा।घाटों पर तैनात रही पुलिसमंगलवार को तीर्थनगरी के तमाम गंगा घाटों पर बैसाखी के स्नान को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। त्रिवेणी घाट, नाव घाट, दत्तात्रेय घाट, साईं घाट, 72 सीढ़ी घाट, दयानंद घाट, शत्रुघ्न घाट, परमार्थ निकेतन घाट, सीता घाट सहित तमाम गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और किसी भी प्रकार की घटना को रोकने लिए पुलिस कर्मियों ने प्रत्येक संदिग्ध पर नजर बनाए रखी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।