बैगलेस डे कार्यक्रम का आयोजन

Feb 28, 2026 07:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share

पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय रायवाला में बैग लेस डे का आयोजन किया गया, जहाँ विद्यार्थियों को रचनात्मक और कौशल आधारित गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में पॉट पेंटिंग और फ्लावर मेकिंग जैसी गतिविधियाँ शामिल थीं। फैशन डिजाइनर रश्मि अमोली ने छात्रों को मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नए कौशल सीखे।

बैगलेस डे कार्यक्रम का आयोजन

पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय रायवाला में पीएमश्री योजना के अंतर्गत बैग लेस डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षण के अतिरिक्त रचनात्मक एवं कौशल आधारित गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, आत्मनिर्भरता तथा व्यावहारिक कौशल का विकास करना था। इस दौरान विद्यार्थियों को पॉट पेंटिंग, पॉट डेकोरेशन तथा फ्लावर मेकिंग जैसी गतिविधियां सिखाई गईं। इन सभी गतिविधियों का मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण फैशन डिजाइनर रश्मि अमोली ने दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अभ्यास कराकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, रुचि और समर्पण के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने नई-नई कलाओं को ध्यानपूर्वक देखा, सीखा और अपने हाथों से सुंदर एवं आकर्षक वस्तुएं तैयार कीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस अवसर पर गीतांजलि, चंचल वर्मा और मीना उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।