रन फॉर उत्तराखंड रैली में दौड़े छात्र-छात्राएं
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। पछुवादून से लेकर जौनसार बावर तक रन फॉर उत्तराखंड रैली में छात्र छात्राओं ने दौड़ लगाई। इस दौरान...
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। पछुवादून से लेकर जौनसार बावर तक रन फॉर उत्तराखंड रैली में छात्र छात्राओं ने दौड़ लगाई। इस दौरान विद्यालयों में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। युवा कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस पर आशाराम स्कूल से रन फॉर उत्तराखंड रैली का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के छात्र छात्राओं और स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मुख्य बाजार स्थित पुराने आशाराम स्कूल से मुख्य अतिथि पूर्व वेटरन एथलीट भाव सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ के जरिये छात्र छात्राओं ने समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। दौड़ में आकाश पटेल ने प्रथम, मनीष ने द्वितीय व गोविंद सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में पौधा रोपण भी किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में कबड्डी का प्रदर्शन मैच का आयोजन भी हुआ। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरुस्कृत कर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दिनेश चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह, प्रधानाचार्य अनिल सिंह नेगी, भगत सिंह राय, एसके बिश्नोई, मनोज रतूड़ी, गुरुमेल सिंह, हिमांशु, सुभाष चंद मिश्रा, दरबान सिंह, अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे। उधर, राजकीय इंटर कॉलेज कालसी के छात्र छात्राओं ने भी राष्ट्रीय खेल दिवस पर रन फॉर उत्तराखंड रैली का आयोजन किया। रैली के जरीये छात्र छात्राओं ने क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कालसी खेल मैदान पर वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। इसमें विद्यालय के गांधी सदन ने सुभाष सदन को हराकर जीत हासिल की। बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी आरएस राणा ने छात्र छात्राओं ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने विजेता टीम को पुरुस्कृत कर सम्मानित भी किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामसहाय गुप्ता, रवि रावत, सुषमा खत्री, नितिन कुमार, जयदेव रावत, सुधा रानी, आशीष डबराल, कपिल चौहान आदि मौजूद रहे। महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भी लगाई दौड़ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर के छात्र छात्राओं ने भी दौड़ लगाई। छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिसर से पूरे ग्राम पंचायत क्षेत्र में दौड़ लगाकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुण डबराल, शांति उनियाल, नागचंद, कुशलानंद पुरोहित, विनतोष गैरोला आदि मौजूद रहे।