ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशआजाद हिंद फौज के सिपाही तोपवाल की तबीयत बिगड़ी

आजाद हिंद फौज के सिपाही तोपवाल की तबीयत बिगड़ी

आजाद हिंद फौज के सिपाही 99 वर्षीय अवतार सिंह तोपवाल की अचानक तबीयत खराब हो गई। शनिवार को उन्हें जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया...

आजाद हिंद फौज के सिपाही तोपवाल की तबीयत बिगड़ी
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषSat, 24 Aug 2019 06:29 PM
ऐप पर पढ़ें

आजाद हिंद फौज के सिपाही 99 वर्षीय अवतार सिंह तोपवाल की अचानक तबीयत खराब हो गई। शनिवार को उन्हें जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शनिवार को डोईवाला निवासी व आजाद हिंद फौज के सिपाही 99 वर्षीय अवतार सिंह तोपवाल की तबियत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर पालिका डोईवाला के सभासद ईश्वर रौथान उनसे मिलने हिमालयन हास्पिटल पहुंचे। उन्होंने बताया अवतार सिंह तोपवाल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद सेना के सिपाही हैं और दूसरे विश्वयुद्ध में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। इस दौरान वे दो बार युद्ध कैदी भी रहे। भारत के आजाद होने के बाद उन्होंने गढ़वाल राइफल्स में भी अपनी सेवाएं दी। रक्तचाप कम होने और पेट की खराबी के चलते उन्हें हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इनका इलाज डॉ. अकरम कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार, नरेश पटवाल, प्रकाश कोठारी, नवीन चौधरी, दिनेश सजवाण आदि ने मौके पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें