
हस्तनिर्मित उत्पाद तैयार करने की जानेंगे तौर-तरीके
छात्र-छात्राओं को हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए मुनिकीरेती में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्थानीय उत्पादों के निर्माण की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को पूर्णानंद डिग्री कॉलेज में होगा, जिसमें 20 स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
छात्र-छात्राओं को नौकरी बजाय खुद हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रशिक्षण लेकर उन्हें रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए मुनिकीरेती में तीन दिवसीय क्राफ्ट डिमॉन्स्ट्रेशन सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न माध्यमों से स्थानी उत्पादों को तैयार करने के तौर-तरीकों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया जाएगा। मंगलवार को ढालवाला स्थित भारतीय ग्रामोत्थान संस्थान कार्यालय में ऋषिकेश नेचुरल फाइबर हैंडीक्राफ्ट प्रड्यूसर कंपनी के निदेशक अनिल चंदोला ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कंपनी ग्रामोत्थान संस्थान से ही जुड़ी है। कंपनी में पांच निदेशक बनाए गए हैं। जबकि, 243 लोगों को सदस्य के रूप में जोड़ा गया है।

हस्तनिर्मित उत्पादों से आर्थिकी को बेहतर करने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय सह जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार सुबह करीब 11 बजे मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद डिग्री कॉलेज में होगा, जिसमें पांच सत्रों में छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को रेशों के साथ ही स्थानीय उत्पादों से हस्तनिर्मित उत्पाद तैयार करने के तरीकों की डैमो के माध्यम से जानकारी दी गई। चंदोला ने बताया कि उन्हें उच्च शिक्षा के अलावा तीन दिवसीय कार्यक्रम में अलग-अलग सत्रों के माध्यम से इस क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर होने के प्रति जागरूक किया जाएगा। बताया कि इसके लिए कार्यक्रम में हस्तनिर्मित उत्पादों के 20 स्टॉल भी स्थापित किए जांएगे। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वार्ता में कंपनी की निदेशक बीना भंडारी आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




