Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsAncient Shiva Temple Road Renamed in Honor of Martyr Deepak Prajapati
शहीद दीपक प्रजापति के नाम से जाना जाएगा शिव मंदिर का मार्ग

शहीद दीपक प्रजापति के नाम से जाना जाएगा शिव मंदिर का मार्ग

संक्षेप:

प्राचीन शिव मंदिर बुल्लावाला मार्ग का नाम अब शहीद दीपक प्रजापति मार्ग रखा गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने इस नामकरण का उद्घाटन किया। उन्होंने शहीद की शहादत को याद करते हुए उनके परिवार को...

Sep 09, 2025 05:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share Share
Follow Us on

प्राचीन शिव मंदिर बुल्लावाला मार्ग अब शहीद दीपक प्रजापति मार्ग के नाम से जाना जाएगा। मंगलवार को इस मार्ग का नामकरण आधिकारिक रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने किया। बुल्लावाला में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने शहीद दीपक प्रजापति की शहादत को याद करते हुए उनके परिवारजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान से ही हमारी सीमाएं और समाज सुरक्षित हैं। शहीद दीपक प्रजापति ने अपने कर्तव्य पथ पर प्राणों की आहुति दी, यह मार्ग उनके त्याग का प्रतीक बनेगा। ग्राम प्रधान परविंदर सिंह बाउ ने कहा कि शहीद दीपक प्रजापति दो अगस्त 2012 में गंगौरी, उत्तरकाशी में पुलिस चौकी पर तैनात थे, इस दौरान रात लगभग 11 बजे आई भीषण बाढ़ में पूरी चौकी जलप्रलय की भेंट चढ़ गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस हादसे में चौकी पर मौजूद सभी जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। कहा कि गांव के लिए यह गर्व का क्षण है कि हमारे मार्ग का नाम शहीद दीपक प्रजापति के नाम पर रखा गया। शहीदों की स्मृति में किया गया यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों को हमेशा देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उषा कोठारी, जिला कार्यालय प्रभारी वंदना स्वामी, मनोज कांबोज, प्रीतम सिंह, जयप्रकाश, नीरज शर्मा, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।