Rishikesh News: सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

हिन्दुस्तान, रिषिकेष
Follow us on Google News
share

Rishikesh News: एम्स ऋषिकेश में विश्व ट्रॉमा सप्ताह का शुभारंभ एम्स ऋषिकेश में विश्व ट्रॉमा सप्ताह का शुभारंभ एम्स ऋषिकेश में विश्व ट्रॉमा सप्ताह का शुभारंभ एम्स ऋष

Rishikesh News: सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Rishikesh News: ऋषिकेश, संवाददाता। एम्स ऋषिकेश में विश्व ट्रॉमा सप्ताह के शुभारंभ पर साइक्लोथॉन रैली निकाली गई। जिसके जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, हेलमेट के उपयोग और दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। सोमवार को एम्स ऋषिकेश में ट्रॉमा सर्जरी विभाग द्वारा आयोजित रैली का शुभारंभ संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने ट्रॉमा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि विश्व ट्रॉमा सप्ताह का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु और दिव्यांगता को कम करना, समय पर प्राथमिक उपचार की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक सहायता प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित करना है।

चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. पुनीत धमीजा ने कहा कि ट्रॉमा के मामलों में समय पर पहचान, त्वरित उपचार और विभिन्न चिकित्सा इकाइयों के बीच समन्वय मरीज के बेहतर परिणामों के लिए आवश्यक है। ट्रॉमा सर्जरी विभाग के हेड प्रो. कमर आजम ने कहा कि ट्रॉमा प्रबंधन एक बहुआयामी प्रक्रिया है, जिसमें दुर्घटना स्थल पर शुरुआती सहायता से लेकर अस्पताल में उन्नत उपचार तक सभी चरण महत्वपूर्ण होते हैं। ट्रॉमा सर्जन डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि सप्ताह भर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कार्यशालाओं एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा और जीवनरक्षक प्राथमिक उपचार का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचाया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़ऋषिकेशRishikesh News: सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक