ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड ऋषिकेशराहुल गांधी पर टिप्पणी करने वाली महिला पर हो कार्यवाही

राहुल गांधी पर टिप्पणी करने वाली महिला पर हो कार्यवाही

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर ट्वीटर के माध्यम से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का कांग्रेसियों ने विरोध जताया है। ऋषिकेश कोतवाली से मामले में टिप्पणी करने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई...

राहुल गांधी पर टिप्पणी करने वाली महिला पर हो कार्यवाही
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषSat, 18 Jan 2020 05:59 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर ट्वीटर के माध्यम से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का कांग्रेसियों ने विरोध किया है। ऋषिकेश कोतवाली से मामले में टिप्पणी करने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को कोतवाली में पहुंचे कांग्रेसियों ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर मधु विश्वर नाम की एक महिला ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर छवि को खराब करने की कोशिश की है। उन्होंने महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव जयपाल जाटव, पार्षद राकेश मिया, पार्षद जगत नेगी, पार्षद भगवान सिंह, पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, पार्षद शकुन्तला शर्मा, जयेंद्र रमोला, मदन मोहन शर्मा, अरविन्द जैन, प्रदीप जैन, उमा ओबरॉय, अजय शर्मा, प्रिंस सक्सेना, दिनेश चन्द्र मास्टर, संजय शर्मा, जगजीत सिंह, गौरव यादव, अमरदीप सिंह, जितेन्द्र यादव आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें