40 डिग्री गर्मी में विधि विवि को लेकर आंदोलन

हिन्दुस्तान, रिषिकेष
Follow us on Google News
share

रानीपोखरी में विधि विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर कर्मिकों का अनशन 114वें दिन भी जारी है। 40 डिग्री तापमान में भी आंदोलनकारी धरने पर बैठे हैं। सरकार की उदासीनता से आंदोलनकारियों में रोष बढ़ रहा है। ग्राम प्रधान ने चेतावनी दी है कि यदि विधि विवि का कार्य शीघ्र शुरू नहीं हुआ, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

40 डिग्री गर्मी में विधि विवि को लेकर आंदोलन

रानीपोखरी में विधि विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर कर्मिकों का अनशन 114वें दिन भी जारी रहा। करीब 40 डिग्री तापमान में भी आंदोलनकारी धरने पर बैठे रहे। सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आंदोलनकारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। बुधवार को रानीपोखरी में धरना दे रहे प्रधान संगठन अध्यक्ष अनूप चौहान ने कहा कि 114 दिन बीत जाने के बावजूद शासन-प्रशासन आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रहा है। भीषण गर्मी में भी लोग शांतिपूर्ण तरीके से अनशन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की उदासीनता से जनता आक्रोशित है। यदि आचार संहिता से पहले विधि विश्वविद्यालय के कार्य की शुरुआत नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ग्राम प्रधान लिस्ट्राबाद अनिल कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार अनदेखी किए जाने से लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है। यदि समय रहते विधि विवि के निर्माण का काम शुरू नहीं किया गया, तो जनता मजबूरन आंदोलन और चुनावी विरोध का रास्ता अपनाएगी। मौके पर पंकज यादव, सतीश सेमवाल, अरुण रावत, जगत राम पेंन्युली, कृष्ण किशोर कोठारी, ओमकार चौहान, मीना नेगी, राजेश्वरी रावत, अनीता राणा आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।