Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Rishikesh survey Violence Two Masterminds Identified Mob Provoked Stone Pelters Photos Released
ऋषिकेश हिंसा के दो मास्टरमाइंड, भीड़ को भड़काकर बवाल कराया; पत्थरबाजों की तस्वीरें जारी

ऋषिकेश हिंसा के दो मास्टरमाइंड, भीड़ को भड़काकर बवाल कराया; पत्थरबाजों की तस्वीरें जारी

संक्षेप:

Rishikesh Violence: ऋषिकेश वनभूमि में सर्वे के विरोध में भड़की हिंसा को लेकर पुलिस ने खुलासा किया है कि इस हिंसा के पीछे दो मास्टरमाइंड थे। जिन्होंने भीड़ को भड़काकर बवाल कराया। पत्थरबाजों की तस्वीरें जारी।

Dec 30, 2025 09:02 am ISTGaurav Kala ऋषिकेश
share Share
Follow Us on

Rishikesh Violence: ऋषिकेश में वनभूमि के सर्वे के विरोध में हाईवे जाम और पत्थरबाजी के मामलों में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पत्थरबाजी मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग तीन प्रकरणों में पुलिस ने कुल 1058 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें 28 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 1030 अज्ञात महिला-पुरुषों को आरोपी बनाया गया है। घटनाओं के चलते नेशनल हाईवे, रेलवे ट्रैक और आपात सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। पथराव के पीछे दो मास्टरमाइंड सामने आए हैं। जिला पंचायत सदस्य समेत 222 आरोपी बनाए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस के भीड़ को हटाने के दौरान सीताराम राणाकोटी और लालमणि रतूड़ी ने फिर से भीड़ को भड़काकर साजिश के तहत रेलवे ट्रैक जाम किया। इससे छह ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। रेलवे ट्रैक पर पड़े पत्थरों से जान से मारने की नीयत से पथराव किया। अफरा-तफरी में पुलिसकर्मी और जाम में फंसे लोगों की जान पर बन आई। बताया कि भीड़ से जहांगीर आलम और गंगा प्रसाद सिमल्टी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 500 से 600 अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:ऋषिकेश में सर्वे से इतना क्यों भड़की भीड़? पुलिस को दौड़ाया, सड़क-रेलवे सब जाम
ये भी पढ़ें:नए साल पर बजरंग सेतु की सौगात,100 साल पुराने ऋषिकेश लक्ष्मण झूला पुल की लेगा जगह

बवाल के पीछे दो मास्टरमाइंड

मनसा देवी रेलवे फाटक पर पत्थरबाजी में सीताराम रणाकोटी और लालमणि रतूड़ी पर साजिश का आरोप है। पुलिस ने सिर्फ इन दो लोगों को ही नहीं, बल्कि अन्य 16 लोगों को भी पत्थरबाजी मामले में मुख्य आरोपी बताया है। प्रकरण में 618 लोगों के खिलाफ बीएनएस की दस धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धारा भी शामिल है। मामले में सीताराम और लालमणि के अलावा छह लोग नामजद भी हैं, जिनमें से दो लोगों को पुलिस बीते रविवार को ही घटनास्थल से हिरासत में ले चुकी है।

rishikesh violence

भीड़ ने पुलिस को पत्थर फेंक भगाया

पत्थरबाजी प्रकरण में ऋषिकेश पुलिस की यह कार्रवाई कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट की शिकायत पर की गई है। उन्होंने तहरीर में बताया कि वनभूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस सुरक्षा में तैनात थी। 28 दिसंबर को श्यामपुर में वनभूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध हुआ। आक्रोशित लोगों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर समझाया गया। आरोप है कि आक्रोशित भीड़ की अगुवाई कर रहे सीताराम रणाकोटी, लालमणि रतूड़ी, योगेश डिमरी उर्फ आंवला न्यूज, विकास सेमवाल, जहांगीर आलम, गंगा प्रसाद सिमल्टी, पूजा पोखरियाल, राजेंद्र गैरोला और दस अज्ञात महिला-पुरुषों ने लगातार भीड़ को उकसाया। रोड और रेलवे ट्रैक जाम करने के लिए भड़काते हुए फेसबुक लाइव में भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की, जिससे भीड़ उग्र होकर नारेबाजी करते हुए न सिर्फ मरने-मारने पर उतारू हुई, बल्कि आक्रोशित लोग अभद्रता करते हुए हाईवे और मनसा देवी में रेलवे ट्रैक पर ही बैठ गए। कोतवाल ने बताया कि इससे लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ।

rishikesh Stone Pelters Photos Released

पुलिस ने जारी कीं पत्थरबाजों की तस्वीरें

प्रशासन, पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी और वन विभाग के कर्मचारियों पर पत्थरबाजी को लेकर ऋषिकेश पुलिस ने पत्थरबाजों के वीडियो और फोटो जारी कर दिए हैं। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से पुलिस फोटो और वीडियो को प्रसारित कर रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जारी वीडियो और फोटो में हाथ में पत्थर लिए लोग कहीं भी दिखें, तो वह इसकी सूचना ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को सरकारी नंबर पर दे सकते हैं।

निर्दोष लोगों पर हो रहा अत्याचार : गोदियाल

ऋषिकेश। कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष गणेश गोदियाल सोमवार को बापूग्राम क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने यहां स्थानीय लोगों से मुलाकात की। सभा कर उन्हें कांग्रेस के हरवक्त साथ होने का भरोसा दिया। कहा कि सरकार लोगों की मदद की बजाय उन्हें डराने का काम कर रही है। इसे अत्याचार बताते हुए उन्होंने निर्दोष लोगों को जेल भेजने का भी आरोप लगाया।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।