Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़religion Conversion in uttarakhand Luring People with Promises of money Miracles
बीमारी छूटेगी, पैसा बरसेगा; चमत्कार का लालच दिखाकर उत्तराखंड में धर्मांतरण का नया खेल

बीमारी छूटेगी, पैसा बरसेगा; चमत्कार का लालच दिखाकर उत्तराखंड में धर्मांतरण का नया खेल

संक्षेप:

खटीमा में धर्मांतरण के लिए स्थानीय लोगों को चमत्कार का लालच दिखाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इससे बीमारी छूटेगी, पैसा बरसेगा और परिवार की सारी समस्याएं दूर होंगी। पुलिस ने एक मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

Sun, 26 Oct 2025 01:12 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, खटीमा
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड के खटीमा में धर्मांतरण की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसके लिए जनजाति और अनुसूचित जाति के लोग सॉफ्ट टारगेट बन रहे हैं। इसी तरह के एक मामले में शुक्रवार को झनकईया मेलाघाट निवासी एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

धर्मांतरण कराने वाले लोगों के अंधविश्वास और समाज में उनके साथ होने वाले भेदभाव का लाभ उठाकर उन्हें चमत्कार का भरोसा दिलाते हैं। कहा जाता है कि किसी ईश्वर की पूजा करने से उनकी बीमारियां ठीक हो जाएंगी, परिवार में समस्याएं दूर होंगी और शराब जैसी आदतें छूट जाएंगी। इस तरह की कथित सफलताओं के बहाने लोगों को पूजा स्थलों पर लाया जाता है। एक बार जब लोग नियमित रूप से यहां आने लगते हैं तो उन्हें वहां मौजूद लोग अपने जीवन में हुए बदलावों के बारे में बताते हैं।

ये भी पढ़ें:दोस्ती-झूठे वादे और धर्मांतरण कर निकाह, उत्तराखंड में 'द केरल स्टोरी' जैसी घटना
ये भी पढ़ें:यूपी के धर्मांतरण विरोधी कानून पर SC ने उठाए सवाल, कहा- भारत एक सेकुलर देश है
ये भी पढ़ें:भारत को इजरायल से सीखना चाहिए; भैयाजी जोशी ने क्या कहा, धर्मांतरण पर भी बोले

धर्मांतरण के बाद इन लोगों को हर रविवार को पूजा के लिए इकट्ठा किया जाता है और पुराने रीति-रिवाज छोड़कर नए तरीकों को अपनाने के लिए कहा जाता है। गांव-गांव में भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति जैसी कथित कहानियां बनाई और सुनाई जाती हैं। इस प्रकार के लोग स्थानीय भाषा में ‘विश्वासी’ कहे जाते हैं। पहले मुख्य रूप से जनजाति के लोग निशाने पर थे, जबकि अब अनुसूचित जाति के लोग भी निशाने पर हैं। प्रमुख प्रभावित क्षेत्र मेलाघाट, सिसैया, बरी अंजनिया, नौसर, दियां शामिल हैं।

मुकदमा दर्ज, जांच जारी

धर्मांतरण को लेकर हुए बवाल के मामले में पकड़िया निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा की तहरीर पर झनकईया क्षेत्र के सिदारी प्रसाद के खिलाफ प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का झनकईया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र गौरव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।