Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Registry Fee Rebate for Paramilitary Martyrs Wives Marriage Fund for Children Too uttarakhand cm announce
इस राज्य में अर्द्धसैनिक बलों की वीर नारियों को रजिस्ट्री में छूट, बच्चों की शादी के लिए फंड भी

इस राज्य में अर्द्धसैनिक बलों की वीर नारियों को रजिस्ट्री में छूट, बच्चों की शादी के लिए फंड भी

संक्षेप:

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया कि अर्द्धसैनिक बलों की वीर नारियों को रजिस्ट्री में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। साथ ही बच्चों की शादी के लिए फंड भी दिया जाएगा।

Dec 04, 2025 07:28 am ISTGaurav Kala देहरादून
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में पूर्व अर्द्धसैनिक एवं अर्द्धसैनिक की वीर नारियों (विधवा) को अचल संपत्ति की रजिस्ट्री में पच्चीस प्रतिशत की छूट का ऐलान किया है। सीएम ने हल्द्वानी में यह घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि जिनके पास स्वयं की अचल संपत्ति नहीं है, उन्हें पूरे जीवनकाल में एक बार अचल संपत्ति खरीदने पर स्टाम्प शुल्क में उक्त छूट दी जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

काठगोदाम स्थित सीआरपीएफ के समूह केंद्र में हुए पूर्व अर्द्धसैनिक बल सम्मेलन में मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की कि भविष्य में प्रेसिडेंट पुलिस मेडल-गैलेन्ट्री अवार्ड से अलंकृत अर्द्धसैनिक को एकमुश्त पांच लाख रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य अर्द्धसैनिक बल कल्याण परिषद के गठन का ऐलान की भी घोषणा की।

ये भी पढ़ें:संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए बनेगा स्पेशल आयोग, उत्तराखंड CM का बड़ा आदेश
ये भी पढ़ें:मॉर्निंग वॉक पर निकले उत्तराखंड CM पुष्कर धामी, सड़क पर चाय भी बनाई
ये भी पढ़ें:अखिलेश और राहुल को अच्छे संस्कार नहीं मिल सके, क्यों भड़के उत्तराखंड CM धामी

सीएम धामी ने कहा कि परिषद के लिए पुलिस मुख्यालय में एक दफ्तर आवंटित किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक कल्याण निदेशालय में उपनिदेशक (अर्द्धसैनिक) एवं बड़े जिलों के जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (अर्द्धसैनिक) का एक-एक पद मंजूर किया जाएगा। इसमें पूर्व अर्द्धसैनिक संविदा में नियुक्त किए जाएंगे।

बच्चों की शादी पर भी आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री ने कहा-कोई सैनिक कभी भूतपूर्व नहीं होता, वो हमेशा अभूतपूर्व होता है। राष्ट्र के लिए उनके समर्पण- योगदान का कर्ज नहीं चुकाया जा सकता। उन्होंने कहा कि अर्द्धसैनिक बलों के बच्चों की शादी के लिए सैनिकों के भांति धनराशि प्रदान की जाएगी।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।