Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़RD and FD Scam CID Arrests 50000 Reward Accused from Mumbai 12 Lakh fraud
आरडी और एफडी के नाम पर 12 लाख ठगे, 50 हजार के इनामी को सीआईडी ने मुंबई से दबोचा

आरडी और एफडी के नाम पर 12 लाख ठगे, 50 हजार के इनामी को सीआईडी ने मुंबई से दबोचा

संक्षेप:

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने साथी देवेंद्र प्रकाश तिवारी के साथ मिलकर धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड नाम से कंपनी खोली थी। इसमें लोगों से आरडी और एफडी के नाम पर रकम जमा कराई और फिर फरार हो गए थे।

Dec 10, 2025 07:43 am ISTGaurav Kala देहरादून
share Share
Follow Us on

हरिद्वार में फर्जी कंपनी बनाकर लोगों से आरडी और एफडी के नाम पर लाखों रुपए ऐंठने वाला ठग आठ साल बाद अरेस्ट हुआ है। आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित था। सीआईडी ने आरोपी को मुंबई से दबोचा है। आरोपी मूल रूप से कानपुर का रहने वाला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोगों की मेहनत की कमाई ठगकर आठ साल पहले फरार हुए 50 हजार रुपये के इनामी अनिल कुमार तिवारी को सीआईडी ने सोमवार को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। तिवारी ने अपने साथी देवेंद्र प्रकाश तिवारी के साथ मिलकर धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड नाम से कंपनी खोली थी। इसमें लोगों से आरडी और एफडी के नाम पर रकम जमा कराई और फिर फरार हो गए थे। अनिल तिवारी कानपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें:होटल में देह व्यापार पकड़ा, मालिक पर ऐक्शन क्यों नहीं? जज की पुलिस को फटकार
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने पर देहरादून में 18 लोगों पर केस

एडीजी सीआईडी डॉ. वी मुरुगेशन ने बताया कि इस मामले की जांच सीआईडी के अंतर्गत आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कर रही थी। अनिल कुमार तिवारी और देवेंद प्रकाश तिवारी की इस कंपनी ने हरिद्वार के ज्वालापुर में कार्यालय खोला था। इसके बाद इसमें एजेंटों को काम पर रखा और लोगों से आरडी और एफडी के नाम पर रकम जमा करानी शुरू कर दी।

इस कंपनी ने कुल 12.26 लाख रुपये लोगों से ठगे और कार्यालय बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ितों की शिकायत पर ज्वालापुर कोतवाली में वर्ष 2018 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया अनिल कुमार तिवारी और देवेंद्र प्रकाश तिवारी तभी से फरार चल रहे थे।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।