युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विरोध

Feb 26, 2026 08:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामनगर
share

रामनगर में केंद्र व दिल्ली पुलिस का फूंका पुतलारामनगर में केंद्र व दिल्ली पुलिस का फूंका पुतलारामनगर में केंद्र व दिल्ली पुलिस का फूंका पुतलारामनगर मे

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विरोध

रामनगर। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को लखनपुर मुख्य चौराहे पर केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध किया गया। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित लोहनी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपना कर दिल्ली पुलिस का दुरुपयोग कर रही है, यह लोकतंत्र पर हमला है। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो यह आंदोलन देशव्यापी रूप लेगा। इस मौके पर विकाश कुमार आर्य, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अमित कुमार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमित पाल सिंह रावत, सभासद सचिन कुमार आर्य, सोनू तिवारी, नितिन शाह मालधन, दीपक रावत, दीपक राणा, मोहम्मद अनस, शिवन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।