देहरादून में महापंचायत को सफल बनाने को रामनगर में चलाया जनसंपर्क अभियान
रामनगर में विभिन्न मांगों को लेकर जनसंपर्क अभियान चलायारामनगर में विभिन्न मांगों को लेकर जनसंपर्क अभियान चलायारामनगर में विभिन्न मांगों को लेकर जनसंपर

रामनगर, संवाददाता। अंकिता भंडारी प्रकरण पर देहरादून के परेड ग्राउंड में आठ फरवरी को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए महिला एकता मंच ने गुरुवार को रामनगर में जनसंपर्क अभियान चलाया। सरस्वती जोशी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और आम जनता की कोई सुरक्षा नहीं है। एक तरफ समाज के दरिंदे महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर रहे हैं तो दूसरी तरफ जंगली जानवर आम इंसानों पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने अंकिता भंडारी की हत्या में शामिल आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई, महिलाओं की सुरक्षा देने, जंगली जानवरों से इंसानों, फसलों और मवेशियों की सुरक्षा की मांग की। यहां उषा पटवाल, धना तिवारी, दुर्गा देवी, कुसुम, ललित उप्रेती, किशन शर्मा, मुनीष कुमार, परवीन सैनी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


