Ramnagar News: मालधन में स्वास्थ्य सुविधा को लेकर प्रदर्शन
Ramnagar News: मालधन में स्वास्थ्य सुविधा को लेकर प्रदर्शनमालधन में स्वास्थ्य सुविधा को लेकर प्रदर्शनमालधन में स्वास्थ्य सुविधा को लेकर प्रदर्शनमालधन में स्वास्थ्य स
Ramnagar News: रामनगर, संवाददाता। महिला एकता मंच के बैनर तले मालधन क्षेत्र की महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालधन के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में मानकों के अनुरूप चिकित्सकों की नियुक्ति और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। स्थानीय लोगों ने कहा कि अस्पताल में सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, प्रसूति व स्त्री रोग विशेषज्ञ की तत्काल नियुक्ति करने, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड, 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। धरना प्रदर्शन का संचालन करते हुए विनिता ने कहा कि मालधन और आसपास के 20 से अधिक गांवों की 40 हजार से अधिक आबादी इसी एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर है लेकिन दुर्भाग्य है कि अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी है।
प्रसव और गंभीर बीमारी के केस में मरीजों को रामनगर और हल्द्वानी रेफर कर दिया जाता है। महिला एकता मंच की संयोजक ललिता रावत ने कहा कि सरकार की इस लापरवाही से महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। इस दौरान समाजवादी लोक मंच के जगमोहन रावत, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष प्रभात ध्यानी, मनमोहन अग्रवाल, जमन आर्य, तुलसी छिमवाल, आसिफ, कौशल्या, ममता, देवी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


